ePaper

आईएस को सीरिया के इदलिब से खदेडा गया : निगरानी संगठन

Updated at : 11 Dec 2017 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
आईएस को सीरिया के इदलिब से खदेडा गया : निगरानी संगठन

बेरत : तुर्की से सटे सीरिया के इदलिब प्रांत में दो दिन पहले हमला कर चुके इस्लामिक स्टेट के जिहादियों को वहां से खदेड दिया गया है. आईएस के लडाकों ने सप्ताहांत में हयात तहरीर अल-शाम के साथ संघर्ष के बाद इदलिब के बाशकुन गांव पर कब्जा कर लिया था. हयात तहरीर अल शाम में […]

विज्ञापन

बेरत : तुर्की से सटे सीरिया के इदलिब प्रांत में दो दिन पहले हमला कर चुके इस्लामिक स्टेट के जिहादियों को वहां से खदेड दिया गया है. आईएस के लडाकों ने सप्ताहांत में हयात तहरीर अल-शाम के साथ संघर्ष के बाद इदलिब के बाशकुन गांव पर कब्जा कर लिया था. हयात तहरीर अल शाम में अलकायदा से संबद्ध रहे एक संगठन का वर्चस्व है.

ब्रिटेन स्थित निगरानी संगठन सीरियन ऑब्जवेटरी फोर ह्यूमन राइट्स ने कहा, संघर्ष के बाद तहरीर अल शाम ने आईएस को इदलिब से खदेड दिया है. सीरिया के पश्चिमोत्तर हिस्से के इस प्रांत से आईएस को पहली बार बाहर किये जाने के करीब तीन साल बाद यह झटका आया है. आईएस ने 2014 सीरिया और इराक के विशाल क्षेत्र में तथाकथित खलीफा व्यवस्था देखी थी लेकिन हाल के सप्ताहों में रक्का और मोसूल जैसे अहम शहर हाथ से निकलने के बाद उसके पैर पूरी तरह उखड गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola