ePaper

केरल लव जेहाद : एनआईए जांच में हुआ खुलासा, हादिया के पति का शादी से पहले आईएस से था रिश्ता

Updated at : 04 Dec 2017 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
केरल लव जेहाद : एनआईए जांच में हुआ खुलासा, हादिया के पति का शादी से पहले आईएस से था रिश्ता

नयी दिल्ली : केरल लव जेहाद मामले में एनआईए ने अपनी जांच में एक खुलासा किया है जिसमें यह बताया गया है कि अखिला अशोकन उर्फ हादिया के पति शहीन जहां का शादी से पहले इस्लामिक स्टेट से संबंध था. वह एक फेसबुक ग्रुप के जरिये आईएस से जुड़ा था. वह प्रसिद्ध मैसेजिंग एप्लीकेशन के […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
केरल लव जेहाद मामले में एनआईए ने अपनी जांच में एक खुलासा किया है जिसमें यह बताया गया है कि अखिला अशोकन उर्फ हादिया के पति शहीन जहां का शादी से पहले इस्लामिक स्टेट से संबंध था. वह एक फेसबुक ग्रुप के जरिये आईएस से जुड़ा था. वह प्रसिद्ध मैसेजिंग एप्लीकेशन के जरिये भी इन ग्रुप्स से जुड़ा था. आईएस के लिए काम करने वाले दो लोग मानेद और पी साफवान से भी उसके संपर्क थे.

मानेद और साफवान को अक्तूबर महीने में गिरफ्तार कर लिया गया है. एनआईए ने उमर-अल-हिंदी केस में इनके खिलाफ आरोपपत्र भी दाखिल किया है. इनके खिलाफ आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है. इन्होंने दक्षिण भारत के हाईकोर्ट जज, सीनियर पुलिस आफिसर और राजनीतिक नेताओं के खिलाफ साजिश रची थी.

राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा, मनमोहन-अहमद मौजूद

एनआईए का मानना है कि मानेद और उसकी एसडीपीआई एसोसिएट और मुनीर ने शफीन जहां और हादिया को एक दूसरे के संपर्क में लाया था. मुनीर जहां का दोस्त है. हादिया और शफीन जहां का विवाह 2016 में हुआ था.

गौरतलब है कि केरल हाईकोर्ट ने इस वर्ष महीने में हादिया और शफीन जहां की शादी को रद्द कर दिया. हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ शफीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है और अपनी शादी बहाल करने की मांग की है. पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने हादिया को उसके माता-पिता की कस्टडी से छुड़ाकर तमिलनाडु के सलेम में एक कॉलेज में पढ़ने के लिए भेजा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola