ePaper

2018 से महाराष्ट्र और गोवा के डाकघरों में भी बनेंगे आधार कार्ड

Updated at : 16 Nov 2017 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
2018 से महाराष्ट्र और गोवा के डाकघरों में भी बनेंगे आधार कार्ड

मुंबई : महाराष्ट्र और गोवा के निवासी अगले साल राज्य के 1200 से ज्यादा डाकघरों में आधार कार्ड के लिए पंजीकरण करा सकेंगे. महाराष्ट्र और गोवा सर्कल के पोस्टमास्टर जनरल एच सी अग्रवाल ने कहा, लोगों को पहले से जारी आधार कार्डों में सुधार कराने और उनके अद्यतन की सुविधा के अलावा नये साल की […]

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र और गोवा के निवासी अगले साल राज्य के 1200 से ज्यादा डाकघरों में आधार कार्ड के लिए पंजीकरण करा सकेंगे. महाराष्ट्र और गोवा सर्कल के पोस्टमास्टर जनरल एच सी अग्रवाल ने कहा, लोगों को पहले से जारी आधार कार्डों में सुधार कराने और उनके अद्यतन की सुविधा के अलावा नये साल की शुरुआत से हमारे कुल 2,216 डाकघरों में से 1,293 डाकघरों में आधार कार्ड की सुविधा मिलेगी.

डाक विभाग ने इस साल जून में महाराष्ट्र और गोवा के 120 डाकघरों में आधार कार्ड के लिए अद्यतन सुविधा शुरू की थी. उन्होंने कहा, हमारे डाकघरों में जून में अद्यतन सुविधा शुरू करने के बाद अब हम ई-खरीदारी करने की तैयारी में हैं जिसके माध्यम से हम जरुरी उपकरण खरीद रहे हैं. साथ ही हमारे कर्मियों को आधार कार्ड जारी करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि डाक विभाग के करीब चार हजार कर्मियों को आधार कार्ड जारी करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. अग्रवाल ने बताया कि ये कर्मी विभाग के कार्यों को करने के साथ ही आधार कार्ड जारी करने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए आधार कार्ड जरुरी हो गया है, ऐसे में डाकघरों में इन्हें बनवाने की सुविधा देने से आम आदमी को निश्चित रूप से मदद मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola