सीरिया में ISIS के लिए लड़ रहे केरल के पांच आैर लड़ाके, पुलिस ने की पहचान

कन्नूर : दुनिया के सबसे बड़े खूंखार आतंकवादी संगठन आर्इएसआर्इएस के लिए केरल के पांच अन्य लड़ाके कथित तौर पर लड़ार्इ लड़ रहे हैं. राज्य की पुलिस ने दावा किया है कि उसने एेसे पांच आैर लोगों की पहचान की है कि सीरिया में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के लिए कथित तौर पर लड़ रहे […]
कन्नूर : दुनिया के सबसे बड़े खूंखार आतंकवादी संगठन आर्इएसआर्इएस के लिए केरल के पांच अन्य लड़ाके कथित तौर पर लड़ार्इ लड़ रहे हैं. राज्य की पुलिस ने दावा किया है कि उसने एेसे पांच आैर लोगों की पहचान की है कि सीरिया में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के लिए कथित तौर पर लड़ रहे केरल के पांच और लोगों की पहचान की गई है.
इसे भी पढ़ेंः अमेरिका ने भारत में आर्इएस के लिए भर्ती करने वाले को ग्लोबल आतंकी घोषित किया, रेड काॅर्नर नोटिस जारी
कन्नूर के पुलिस उपाधीक्षक पीपी सदानंदन ने कहा कि आईएस के प्रति सहानुभूति रखने वाले कन्नूर जिले के पांच और लोगों की पहचान की गयी है. वे अब भी सीरिया में लड़ रहे हैं. उन्होंने और कोई विवरण दिये बिना कहा कि उनकी पहचान अब्दुल गयूम, शब्बीर, अब्दुल मनाफ, शफवान और सुहैल के तौर पर की गयी है. वे जिले के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं.
यह समाचार आईएस से संबंध रखने के संदेह में जिले के पांच युवकों की गिरफ्तारी के बाद आया है. ये पांचों सीरिया गये थे और हाल में ही तुर्की से लौटे थे. उन्हें 25 और 27 अक्टूबर को लंबे समय तक निगरानी के बाद गिरफ्तार किया गया था. पुलिस सीरिया में 2014 और 2017 के बीच लड़ने के दौरान जिले के आईएस से सहानुभूति रखने वाले पांच अन्य संदिग्धों की मौत के बारे में खबरों की पुष्टि करने का प्रयास कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




