ePaper

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने मेट्रो के सामने कूद कर आत्महत्या की, यह थी वजह...!

Updated at : 01 Nov 2017 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने मेट्रो के सामने कूद कर आत्महत्या की, यह थी वजह...!

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस के 52 वर्षीय सहायक उपनिरीक्षक ने उत्तम नगर में मेट्रो के सामने कथित रुप से कूद करबुधवार को आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि यह घटना उत्तम नगर (पश्चिम) मेट्रो स्टेशन पर सुबह करीब सवा ग्यारह बजे हुई. मृतक हंस राम बरला दिल्ली पुलिस की सुरक्षा इकाई में तैनात था […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस के 52 वर्षीय सहायक उपनिरीक्षक ने उत्तम नगर में मेट्रो के सामने कथित रुप से कूद करबुधवार को आत्महत्या कर ली.

पुलिस ने बताया कि यह घटना उत्तम नगर (पश्चिम) मेट्रो स्टेशन पर सुबह करीब सवा ग्यारह बजे हुई. मृतक हंस राम बरला दिल्ली पुलिस की सुरक्षा इकाई में तैनात था और पिछले एक महीने से चिकित्सकीय छुट्टी पर था.

पुलिस ने कहा कि वह पेट के टीबी की बीमारी से पीड़ित था, जिसका उपचार चल रहा था. उन्होंने कहा कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने कहा कि वह अपनी बीमारी की वजह से खुदकुशी कर रहा है.

बरला के दो बेटे और एक बेटी हैं. घटना के बाद ब्लू लाइन पर करीब आधे घंटे तक मेट्रो सेवा बाधित रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola