पाक गोलीबारी में 3 बच्चों की मौत पर भारत ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को तलब किया

नयी दिल्ली : भारत ने पाकिस्तान के सुरक्षा बलों द्वारा बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में तीन बच्चों की मौत को लेकर पाक उप उच्चायुक्त को तलब कर कड़ा विरोध जताया है और इस मामले में डिमार्शे जारी किया है. विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार,मंत्रालय में पाकिस्तान मामलों के प्रभारी ने पाकिस्तानी राजनयिक […]
नयी दिल्ली : भारत ने पाकिस्तान के सुरक्षा बलों द्वारा बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में तीन बच्चों की मौत को लेकर पाक उप उच्चायुक्त को तलब कर कड़ा विरोध जताया है और इस मामले में डिमार्शे जारी किया है.
विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार,मंत्रालय में पाकिस्तान मामलों के प्रभारी ने पाकिस्तानी राजनयिक सैयद हैदर शाह को तलब किया और उन्हें यह बताया गया कि इस तरह जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाया जाना अस्वीकार्य है, यह मानवीय मूल्यों और आचार के भी खिलाफ है. इसमें कहा गया है कि पुंछ सेक्टर में कल पाकिस्तान के सुरक्षा बलों द्वारा बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में तीन बच्चों की मौत को लेकर कडा विरोध दर्ज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




