पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Updated at : 27 Sep 2017 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्मू : पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के निकट अग्रिम चौकियों को बुधवार को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की. एक रक्षा प्रवक्ता ने जानकारी दी कि पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण […]

विज्ञापन

जम्मू : पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के निकट अग्रिम चौकियों को बुधवार को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की. एक रक्षा प्रवक्ता ने जानकारी दी कि पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है.

प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ और भीमबेर गली सेक्टर में सुबह करीब सवा आठ बजे से बिना किसी उकसावे के अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया. पाकिस्तान ने छोटे हथियारों, स्वचालित रायफलों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे.

पाकिस्तान ने 9 ठिकानों पर छुपा रखे हैं परमाणु हथियार, जिसपर है आतंकियों की नजर

आपको बता दें कि इससे पहले, 24 सितंबर को पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगी अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान द्वारा की गयी गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल हो गये थे. पाकिस्तानी सेनाओं ने 23 सितंबर को जम्मू, सांबा और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया, आरएस पुरा और रामगढ तथा पुंछ सेक्टरों में अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की जिसमें सात लोग घायल हो गये थे.

दुनिया में सबसे ज़्यादा परमाणु हथियार किसके पास?

सीमा पार से होने वाली गोलीबारी के कारण अरनिया और आरएसपुरा सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बसी बस्तियों से 20,000 से अधिक लोगों को पलायन कर अन्यत्र जाना पड़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola