पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त ने कहा, अलविदा भारत और सभी चीजों के लिए शुक्रिया, पहुंचे पाकिस्तान

नयी दिल्ली : भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने नयी दिल्ली में अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद भारत को अलविदा कहते हुए उसका शुक्रिया अदा किया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘शुक्रिया भारत और सभी चीजों के लिए शुक्रिया.’ उच्चायोग के एक प्रवक्ता ने कहा कि बासितबुधवार की दोपहर दिल्ली […]
नयी दिल्ली : भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने नयी दिल्ली में अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद भारत को अलविदा कहते हुए उसका शुक्रिया अदा किया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘शुक्रिया भारत और सभी चीजों के लिए शुक्रिया.’ उच्चायोग के एक प्रवक्ता ने कहा कि बासितबुधवार की दोपहर दिल्ली से रवाना हुए और पाकिस्तान पहुंच गये हैं.
बासित को 2014 में भारत में उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था. उनकी जगह सोहैल महमूद अब ये जिम्मेदारी संभालेंगे जिनके मध्य अगस्त के करीब अपना कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है. भारत में उनके कार्यकाल को याद करते हुए उच्चायोग के प्रवक्ता ख्वाजा माज ने कहा, ‘मेरे लिये व्यक्तिगत रूप से उनके दो खास गुण बेहद अहम हैं, पहला उनका मानसिक संतुलन और दूसरा आक्रामक मीडिया का सामना करने के दौरान भी अपना आपा नहीं खोने का गुण.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




