नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान: फिर किया युद्धविराम का उल्लंघन, मिल रहा है माकूल जवाब

Updated at : 18 Jul 2017 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान: फिर किया युद्धविराम का उल्लंघन, मिल रहा है माकूल जवाब

श्रीनगर : पाकिस्तान ने एक बार फिर मंगलवार सुबह जम्मू के पुंछ मे युद्धविराम का उल्लंघन किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 6.45 बजे से बिम्भर गली और पुंछ सेक्टर मे बिना किसी उकसावे के पाकिस्तानी सैनिक फायरिंग कर रहे हैं जिसका भारतीय सेना भी माकूल जवाब दे रही है. पाकिस्तान छोटे हथियारों से […]

विज्ञापन

श्रीनगर : पाकिस्तान ने एक बार फिर मंगलवार सुबह जम्मू के पुंछ मे युद्धविराम का उल्लंघन किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 6.45 बजे से बिम्भर गली और पुंछ सेक्टर मे बिना किसी उकसावे के पाकिस्तानी सैनिक फायरिंग कर रहे हैं जिसका भारतीय सेना भी माकूल जवाब दे रही है. पाकिस्तान छोटे हथियारों से लेकर मोर्टार तक से फायरिंग कर रहा है.

पाकिस्तान को भारत का कड़ा संदेश, DGMO ने कहा-जवाबी कार्रवाई करना हमारा अधिकार

गौर हो कि सोमवार को पुंछ से सटे राजौरी सेक्टर मे पाक सेना के फायरिंग मे एक जवान मुद्दस्सर अहमद शहीद हो गये थे. शहीद जवान कश्मीर के त्राल का रहने वाले थे. इतना ही नहीं पाक गोलाबारी मे एक नौ साल की बच्ची की भी मौत हो गयी थी और दो लोग घायल हो गये थे.

जून में पाकिस्तान ने 23 बार किया संघर्षविराम का उल्लंघन, ईद के दिन भी नहीं रहा शांत

यहां उल्लेखनीय है कि इस साल अबतक पाकिस्तान ने करीब 240 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया है जबकि पिछले साल उसकी ओर से 228 बार ही युद्धविराम का उल्लंघन किया गया था. अभी जबकि साल खत्म होने मे पांच महीने शेष है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola