Weather Forecast LIVE Updates Today : झारखंड में मौसम हुआ सुहावना, बिहार, बंगाल, दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में आज से बरसेंगे बादल, जानें कहां सुस्त हुआ मानसून व यूपी समेत अन्य राज्यों का हाल
Weather Forecast Updates Today : झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), बंगाल (Weather Forecast Bengal) के अलावा हिमाचल प्रदेश (Weather Forecast Himachal Pradesh), उत्तराखंड (Weather Forecast Uttrakhand), दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab) में मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने आज से अच्छी बारिश की संभावना जतायी है. इधर, राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) के कुछ हिस्सों में भी मानसून सक्रिय रहेगा. ऐसे में आइये जानते हैं यूपी (Weather Forecast UP) केरल (Weather Forecast Kerala) समेत अन्य राज्यों का हाल..
मेघदूत एप से किसानों को मिलेगी मौसम की जानकारी
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना से संबंधित कृषि विज्ञान केंद्र रूपनगर के डिप्टी डायरेक्टर (ट्रेनिग) डॉ. गुरप्रीत सिंह मक्कड़ ने बताया कि केंद्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की ओर से मेघदूत नामक मोबाइल एप्लीकेशन लांच की गई है, जिसके माध्यम से किसान व आम लोग मौसम की जानकारी ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि मेघदूत एप्लीकेशन का प्रयोग करते हुए पिछले दस दिनों व आने वाले पांच दिनों के मौसम के मापदंड, तापमान, नमी, वर्षा, हवा की गति तथा हवा की दिशा बारे जानकारी हासिल हो सकेगी.
सबसे ज्यादा उत्तर बिहार में बारिश
राज्य में सबसे ज्यादा बारिश उत्तर बिहार में हुई है। चंपारण से लेकर दरभंगा तक सामान्य से 58 फीसद ज्यादा बारिश हुई है. दक्षिण बिहार के गया, जमुई एवं बांका में सबसे कम बारिश हुई है. इन इलाकों में सामान्य से 34 फीसद कम बारिश रिकॉर्ड की गई.
बादलों ने भी नहीं दी कोई राहत
उत्तर प्रदेश के सम्भल नगर में पिछले कई दिनों से बारिश ना होने की वजह से गर्मी बढ़ गई है. जिससे लोग गर्मी से परेशान हो गए हैं. चिलचिलाती धूप की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने की जहमद नहीं उठा रहे हैं. लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैंं. गर्मी की वजह से लोग बारिश के लिए दुआ कर रहे हैं.
झारखंड में मौसम हुआ सुहावना
मौसम विभाग ने झारखंड में आज से भारी बारिश की संभावना जतायी थी. सुबह से खिली धूप के बाद यहां का मौसम सुहावना हो गया है. विभाग की मानें तो कुछ देर में झारखंड के कई हिस्सों में मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए