ePaper

नालंदा में तीन दिनों से लापता दो युवकों का शव मिलने से मचा हड़कंप, गांव के ही लोगों परहत्या की आशंका

Updated at : 18 Jan 2023 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
नालंदा में तीन दिनों से लापता दो युवकों का शव मिलने से मचा हड़कंप, गांव के ही लोगों परहत्या की आशंका

नालंदा में तीन दिनों से लापता दो युवकों का शव मिलने की खबर सामने आ रही है. हत्या की आशंका गांव के ही कुछ लोगों पर है. मृतक के परिजन ने बताया कि तीन दिन पूर्व गांव का ही एक युवक दोनों को बुलाकर नदी किनारे पम्प के पास ले गया था. उसके बाद से दोनों लापता थे.

विज्ञापन

बिहार के नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है. सिलाव थाना के चंडीमऊ गांव में पंचाने नदी किनारे झाड़ी में दो युवकों का शव मिला है. एक साथ दो शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. दोनों युवक पिछले तीन दिनों से गायब थे. मृतक की पहचान 19 वर्षीय सौरभ कुमार और 16 वर्षीय चन्द्रमणि कुमार के रूप में की गई है. मृतक के परिजन ने बताया कि तीन दिन पूर्व गांव का ही एक युवक दोनों को बुलाकर नदी किनारे पम्प के पास ले गया था. उसके बाद से दोनों लापता थे.

परिजनों ने लगाया पुलिस पर आरोप

परिजनों के द्वारा खोजबीन के करने के बाद सोमवार को गांव के उस युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले करते हुए आवेदन दिया था. इसके बाद भी पुलिस सिर्फ गुमशुदगी का मामला दर्ज उस युवक से बिना कड़ाई के पूछताछ किए बिना कुछ देर बाद छोड़ दिया. जानकारी के अनुसार बुधवार को जब ग्रामीण किसी काम से नदी किनारे जा रहे थे, तो गांजे के पौधे से ढका शव दिखाई दिया. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तब जाकर मामले का खुलासा हुआ. जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.

Also Read: छपरा में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, मां को भी मारा चाकू, सदर अस्पताल में भर्ती
मामले की जांच में जुटी पुलिस

शव मिलने की सूचना मिलते ही राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी. डीएसपी ने बताया कि गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही हैं. फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है. हत्या के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है. वहीं ग्रामीण थानाध्यक्ष पवन कुमार पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने नहीं दे रहे हैं. पुलिस ग्रामीण को समझाने की प्रयास में जुटी हुई है. पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की बात कर रही है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन