Bihar: सर...पढ़ाई करवा दीजिये ना, IAS-IPS बनेंगे, सीएम नीतीश पहुंचे अपने गांव तो एक बच्चे ने लगायी फरियाद

सीएम नीतीश कुमार अपनी पत्नी की पुण्यतिथि पर अपने पैतृक गांव पहुंचे तो लोगों से संवाद के दौरान एक बच्चे ने उनसे फरियाद लगायी कि वो पढ़ाई करना चाहता है लेकिन उसके पिता शराब में पैसा उड़ा देते हैं.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नालंदा के हरनौत ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे. आज सीएम नीतीश कुमार की पत्नी की 16वीं पुण्यतिथि है. मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान सीएम ने कल्याण बिगहा मध्य विद्यालय में ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी. जिसमें एक 11 वर्षीय बालक ने सीएम से गुहार लगाई कि उसकी पढ़ाई की व्यवस्था मुख्यमंत्री करवा दें.
सर! सुनिए. न प्रणाम…पढ़ाई करवा दीजिये ना, IAS-IPS बनेंगे
सीएम नीतीश कुमार कल्याण बिगहा (नालंदा) में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे. इसी क्रम में भीड़ से 11 साल के सोनू की आवाज सुनकर सीएम चौंक गए. फिर उन्होंने अधिकारियों को कहा सुनिए बच्चा क्या कह रहा है pic.twitter.com/vNRdD8xxdl— Rajesh Kumar Ojha (@RajeshK_Ojha) May 14, 2022
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब 11 बजे जब कल्याण बिगहा गांव पहुंचे तो ग्राम देवी मंदिर में पूजा करने के बाद अपने माता- पिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये. इसके बाद पुण्यतिथि पर अपनी पत्नी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए. सीएम यहां के बाद एक ग्रामीण के घर पहुंचे, जिनकी मां का देहांत हाल में हुआ था. इसके बाद सीएम नीतीश मध्य विद्यालय पहुंच गये जहां लोगों से उन्होंने संवाद किया.
मुख्यमंत्री जब लोगों से संवाद कर रहे थे उसी दौरान एक 11 वर्षीय बालक जिसने अपना नाम सोनू कुमार बताया, वो सीएम को आवाज लगाने लगा. सर, सुनिये ना… सर सुनिये ना… जब मुख्यमंत्री ने बालक की आवाज सुनी तो ठहर गये. सोनू ने नीतीश कुमार से कहा कि वो पढ़ना चाहता है पर उसके अभिभावक पढ़ाते नहीं है. इसलिए सीएम से उसने इंतजाम कराने की गुहार लगायी.
Also Read: Bihar: कोईलवर में जाम का अब नो-टेंशन, सिक्स लेन पुल का हुआ शुभारंभ, इन जिलों से पटना पहुंचना अब बेहद आसान
सीएम नीतीश कुमार ने जब उसकी फरियाद सुनी तो फौरन अधिकारियों को कहा कि इस बच्चे का मामला देखिये. ये पढ़ना चाहता है. लेकिन अभिभावक नहीं पढ़ा पा रहे. इसकी पढ़ाई का इंतजाम कीजिये. सोनू ने बताया कि वो पढ़ाई करके आईएएस-आईपीएस बनना चाहता है लेकिन उसके पिता पढ़ाई नहीं कराते हैं.
बालक सोनू ने अपने पिता पर शराब पीकर पैसा बर्बाद करने का आरोप लगाया. वहीं सोनू कहता है कि उसे सरकारी स्कूल से पढ़ाई बिल्कुल नहीं करनी है. लेकिन शिक्षा का इंतजाम सरकार करा दे तो वो बड़ा मुकाम हासिल करेगा. सोनू हरनौत प्रखंड के ही नीम कौल गांव का निवासी है.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




