PM Modi MP: पीएम मोदी की शहडोल यात्रा का राजनीतिक महत्व, जानें किसे साधने की कर रहे हैं कोशिश

Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Jul 2023 8:38 PM

विज्ञापन

इस साल के आखिर में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. बीजेपी एक बार फिर जीत की कवायद में जुटी है. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने आज यानी शनिवार को एमपी के शहडोल का दौरा किया. बता दें, इससे पहले दो बार पीएम मोदी मध्य प्रदेश का दौरा कर चुके हैं.

विज्ञापन

MP News PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शनिवार को मध्य प्रदेश का दौरा किया. प्रदेश के शहडोल में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित भी किया. पीएम मोदी का यह लगातार दूसरा मध्य प्रदेश दौरा था. अपने दौरे में पीएम मोदी ने आदिवासी जनजातियों को कई सौगात दी. अपने दौरे में पीएम मोदी ने रानी दुर्गावती गौरव दिवस समारोह का समापन किया. इसके अलावा पीएम मोदी ने  बीजेपी के राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ किया. वहीं पीएम मोदी ने शहडोल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्डों के वितरण की भी शुरुआत की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक एनीमिया से देश को मुक्त करने की भी बात कही.

गौरतलब है कि एमपी में अब से करीब पांच महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में पीएम मोदी की यह यात्रा को राजनीति और चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है.  चूंकि, शहडोल एक आदिवासी बहुल इलाका है और पीएम मोदी के दौरे को आदिवासी समुदाय को साधने से जोड़ा जा रहा है. बता दें, इससे पहले अप्रैल के महीने में भी पीएम मोदी मध्य प्रदेश का दौरा कर चुके हैं. पीएम मोदी ने अप्रैल में मध्य प्रदेश के भोपाल और रीवा का दौरा किया था. कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी का यह चुनावी दौरा है और वो एमपी में आदिवासी समुदाय को साधने में लगे हैं.  

आदिवासी समुदाय को साधने की कोशिश
चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में बीजेपी नेताओं के लगातार दौरे हो रहे हैं. अपने दौरे में बीजेपी नेता ज्यादा से ज्यादा लोगों को साधने में लगे हैं. बता दें, एमपी में आदिवासियों की आबादी करीब डेढ़ करोड़ के लगभग है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश की आबादी में अनुसूचित जनजाति की संख्या करीब 17 फीसदी है. वहीं अनुसूचित जाति की संख्या करीब 20 फीसदी हैं. यहीं नहीं प्रदेश की विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं, जिनमें से 47 एसटी के लिए और 35 एससी समुदाय के लिए आरक्षित की गई है.

शहडोल में पैठ बनाना चाहती है बीजेपी!
पीएम मोदी ने आज एमपी के शहडोल में जनसभा समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इसके अलावा पीएम मोदी ने लोगों के साथ खाट पंचायत में भी लोगों के साथ संवाद किया. दरअसल, शहडोल आदिवासी बहुल क्षेत्र है. ऐसे में बीजेपी यहां अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी है. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 47 जनजातीय सीटों में से 37 पर जीत दर्ज की थी. हालांकि 2018 के चुनाव में कांग्रेस से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, 2020 में कांग्रेस से अलग होकर ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के 6 मंत्रियों और 22 विधायकों के साथ कांग्रेस सरकार से अलग होकर अपना समर्थन वापस ले लिया. इसके बाद प्रदेश में बीजेपी की सरकार बन गई.

Also Read: MP: ‘कुंडली मिलाएं न मिलाएं- सिकलकार्ड मिलाकर करें शादी’, पकरिया में जनजातीय समुदाय से PM मोदी ने किया संवाद

बीजेपी को मिले थे कम वोट
पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2018 के चुनाव में बीजेपी को आदिवासियों की कम वोट मिले थे, जिसके कारण बीजेपी को प्रदेश में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में बीजेपी इस बार के चुनाव में आदिवासी समाज को नजरअंदाज करने के मूड में नहीं है. गौरतलब है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 109 सीटें मिली थी. जबकि कांग्रेस के खाते में 114 सीटें आयी थी. आदिवासी बहुल क्षेत्र में कम वोटों के कारण बीजेपी हारी थी. ऐसे में पार्टी इस बार के चुनाव में आदिवासी समुदाय को साधने की हर संभव कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने आज यानी शनिवार को आदिवासी बहुल क्षेत्र शहडोल में सभा कर लोगों से बात की.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola