MP: 'कुंडली मिलाएं न मिलाएं- सिकलकार्ड मिलाकर करें शादी', पकरिया में जनजातीय समुदाय से PM मोदी ने किया संवाद
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Jul 2023 6:56 PM
MP: शहडोल के पकरिया में पीएम मोदी ने आदिवासी समुदाय के नेताओं, स्वयं सहायता समूहों, पेसा समितियों के नेताओं और ग्रामीण फुटबॉल क्लबों के कप्तानों के खाट पंचायत की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगो से बात करते हुए कहा कि वे लोग प्राकृतिक खेती पर भी ध्यान दें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को मध्य प्रदेश दौरे पर हैं. प्रदेश के शहडोल के पकरिया में पीएम मोदी ने आदिवासी समुदाय के नेताओं, स्वयं सहायता समूहों, पेसा समितियों के नेताओं और ग्रामीण फुटबॉल क्लबों के कप्तानों के खाट पंचायत की. इस दौरान वहां मौजूद लोगों से पीएम मोदी ने बातचीत की. पीएम मोदी ने उनकी समस्याएं भी सुनी. गौरतलब है कि शहडोल आदिवासी बहुल जिला है और बीजेपी इस समुदाय को साधने की लगातार कवायद कर रही है.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi interacts with leaders of tribal community, self-help groups, leaders of PESA Committees and captain of village football clubs in Pakaria, Shahdol of Madhya Pradesh. pic.twitter.com/g9Pj3WV8lG
— ANI (@ANI) July 1, 2023
प्राकृतिक खेती पर दें ध्यान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहडोल के पकरिया गांव में खाट पंचायत के दौरान लोगो से बात करते हुए कहा कि वे लोग प्राकृतिक खेती पर भी ध्यान दें. उन्होंने कहा कि एक गाय है तो आप 30 एकड़ में खेती कर सकते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि किसी फर्टिलाइजर की जरूरत नहीं.पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आदिवासी इलाकों में स्कूल-कालेजों का कितना महत्व है, इसको देखते हुए हमारी सरकार ने 400 से अधिक एकलव्य स्कूल खोले हैं.
सिकलसेल कार्ड मिलाकर ही करें शादी- पीएम मोदी
मध्यप्रदेश के शहडोल में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के शुभारंभ के दौरान पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि आप अपनी कुंडली मिला लें या न मिला लें, लेकिन सिकल सेल टेस्ट कार्ड मिला लें और उसके बाद ही शादी करें. पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि मैं सभी से इसमें शामिल होने का अनुरोध करता हूं.
#WATCH | Shahdol, MP: PM Modi during the launch of National Sickle Cell Anaemia Elimination Mission said, "…You may or may not match your horoscopes, but match the sickle cell test card and then only get married..I request everyone to join the screening of the National Sickle… pic.twitter.com/HuZt6bOsu0
— ANI (@ANI) July 1, 2023
विपक्ष पर भड़के पीएम मोदी
इससे पहले अपने भाषण में पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा की कांग्रेस की गारंटी का मतलब है कुछ न कुछ गड़बड़ है. उन्होंने कहा कि आज वे एक साथ आने का दावा कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर उनके पुराने बयान वायरल हो रहे हैं. वे हमेशा एक दूसरे पर तीखा प्रहार करते रहे हैं.
इसका साफ पानी पीकर एक दूसरे को कोसते रहे हैं यानि विपक्षी एकजुटता की गारंटी नहीं है. ये परिवारवादी पार्टियां सिर्फ अपने परिवार के भले के लिए काम करती आईं हैं. जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं वे जमानत पर बाहर घूम रहे हैं. घोटालों के आरोप में सजा काटने वाले एक मंच पर दिख रहे हैं. वे देशविरोधी तत्वों के साथ बैठक कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










