Madhya Pradesh Election Result 2021 : कांग्रेस के अजय टंडन ने भाजपा के राहुल लोधी को 17089 वोटों से दी शिकस्त
Madhya Pradesh Election Result 2021, LIVE Updates: मध्य प्रदेश के दमोह विधानसभा उप-चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. 26 राउंड में मतगणना पूरी होगी. 10 बजे के बाद से रुझान आने शुरू हो जाएंगे. दमोह उपचुनाव में 22 प्रत्याशी मैदान किस्मत आजमा रहे हैं. जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर हो रही है. दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर है.
कांग्रेस के अजय टंडन ने भाजपा के राहुल लोधी को 17 हजार से अधिक वोटों से दी शिकस्त
दमोह उपचुनाव में कांग्रेस के अजय टंडन ने अपने निकटनतम प्रत्याशी भाजपा के राहुल लोधी को 17089 मतों से शिकस्त दी है. कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई लोगों ने जीत की बधाई दी है.
कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन की जीत लगभग तय, 25वें राउंड के बाद मिली 15,732 मतों की बढ़त
कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन की जीत लगभग तय है. 25वें राउंड के बाद उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के राहुल लोधी से 15,732 मतों से आगे चल रहे हैं. अब मात्र एक राउंड की गिनती बची है. इसमें मात्र 3400 मतों की गिनती शेष है.
24वें राउंड के बाद कांग्रेस के अजय टंडन 14,357 मतों से आगे
24वें राउंड के बाद 14,357 मतों से आगे चल रहे कांग्रेस के अजय टंडन.
जीत आखिर सच की हुई, प्रदेश से भाजपा की उल्टी गिनती की हो गयी शुरुआत : कमलनाथ
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि ”जीत आखिर सच की ही हुई. दमोह उपचुनाव के परिणाम से प्रदेश से भाजपा की उल्टी गिनती की शुरुआत हो गयी है. भाजपा की ‘जनता से पहले चुनाव को प्राथमिकता’ की नीति व सोच को जनता ने इस परिणाम से कड़ा सबक सिखा दिया है.”
23वें राउंड के बाद कांग्रेस के अजय टंडन 15,198 मतों से आगे, तीन राउंड शेष
23वें राउंड के बाद अजय टंडन अपने निकटतम प्रत्याशी से 15,198 मतों से आगे चल रहे हैं. अब भी तीन राउंड की गिनती शेष है. मालूम हो कि 26 राउंड में कुल मतगणना की जानी है.
22वें राउंड के बाद 15,419 मतों से आगे चल रहे कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन
22वें राउंड के खत्म होने के बाद कांग्रेस के अजय टंडन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के राहुल लोधी से 15,419 मतों से आगे चल रहे हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए