Maharashtra: लू से मौत पर सियासत! संजय राउत ने बताया कुप्रबंधन, अजित पवार ने की जांच की मांग
Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Apr 2023 12:05 PM
संजय राउत ने कहा है कि यह हृदय विदारक घटना है. यह एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान हुआ. वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने घटना को लेकर कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए की इतनी गर्मी में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह दोपहर में क्यों आयोजित किया गया.
नवी मुंबई में कल यानी रविवार को आयोजित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान तेज धूप की चपेट में आने के बाद 11 लोगों मौत हो गई, जबकि कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं. लू लगने से हुई मौत मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है. इसी कड़ी में उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा है कि यह हृदय विदारक घटना है. यह एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान हुआ. उन्होंने कहा कि सरकार को पता होना चाहिए था कि लाखों लोग आएंगे. यह अब 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है. शाम को कार्यक्रम होना चाहिए था. लेकिन गृह मंत्री के पास शाम को समय नहीं था, इसलिए उनकी सुविधा के लिए यह कुप्रबंधन हुआ.
This is a heart-rending incident. It happened during a Govt event…Govt should've known that lakhs of people would turn up. It is more than 40 degrees Celsius now. Program should have been held in the evening. But the HM didn't have time in the evening, so this mismanagement… https://t.co/u2rSD86oLR pic.twitter.com/6ouwfr2k0W
— ANI (@ANI) April 17, 2023
विपक्षी नेता उठा रहे कार्यक्रम पर सवाल: सवाल सिर्फ संजय राउत नहीं उठा रहे, विपक्ष के कई और नेताओं ने भी कुप्रबंधन का आरोप लगाकर शिंदे सरकार पर हमला बोला है. महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने घटना को लेकर कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए की इतनी गर्मी में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह दोपहर में क्यों आयोजित किया गया. तेज धूप की चपेट में आकर 11 लोगों की मौत हो गई.
हेलीकॉप्टर से आ सकते थे गृहमंत्री: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार ने कहा कि सभी को पता है कि अप्रैल और मई महीने में तापमान काफी अधिक रहता है. इन दिनों पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंच जाता है. ऐसे में इस बात की जांच होनी चाहिए की कार्यक्रम का आयोजन दिन में करने का फैसला किसका था. पवार ने कहा कि कार्यक्रम शाम के समय भी किया जा सकता था और केंद्रीय मंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर के जरिए भी कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकते थे.
Also Read: MCD Mayor Election: मेयर पद के लिए शैली ओबेराय और डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद होगें AAP उम्मीदवार
महाराष्ट्र में लू से 11 लोगों की मौत: गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से नवी मुंबई में आयोजित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में तेज धूप की चपेट में आने से करीब 11 लोगों मौत हो गई. वहीं 120 लोग बीमार हो गये हैं. जिसमें करीब 25 लोगों की हालत नाजुक है. मरने वालों में 8 महिलाएं शामिल हैं, इनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं. नवी मुंबई के खारघर के एक मैदान में सुबह साढ़े 11 बजे से लेकर दिन के 1 बजे तक यह कार्यक्रम चला. इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा था.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










