MCD Mayor Election: मेयर पद के लिए शैली ओबेराय और डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद होगें AAP उम्मीदवार
Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Apr 2023 11:26 AM
MCD Mayor Election: दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने डॉक्टर शैली ओबेरॉय को मेयर पद के लिए पार्टी उम्मीदवार बनाया है. वही, डिप्टी मेयर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल का नाम शामिल किया गया है. दोनों प्रत्याशी आज यानी सोमवार को ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
MCD Mayor Election: दिल्ली एमसीडी में मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव 26 अप्रैल को होगा. चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर दिया है. आप सांसद संजय सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली के सीएम और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने फैसला किया है कि, डॉक्टर शैली ओबेरॉय को मेयर पद के लिए पार्टी उम्मीदवार बनाएगी. वही, डिप्टी मेयर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल का नाम शामिल किया गया है. दोनों प्रत्याशी आज यानी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
Delhi | Mayor and Deputy Mayor elections are scheduled to be held on 26th April once again. CM and the party's national convener Arvind Kejriwal has decided that Dr Shelly Oberoi will once again be our candidate in the election. For the Deputy Mayor post, Aaley Muhammad Iqbal… pic.twitter.com/kK9e45Y62f
— ANI (@ANI) April 17, 2023
गौरतलब है कि दिल्ली की वर्तमान मेयर डॉक्टर शैली ओबेरॉय का कार्यकाल 31 मार्च को ही खत्म हो चुका है. दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि फिर से चुनाव होने तक शैली ओबेराय मेयर का कार्यभार संभाली रहेंगी. चुनाव के लिए प्रत्याशी 18 अप्रैल तक अपना नामांकन कर सकते हैं. आम आदमी पार्टी के दोनों प्रत्याशी डॉक्टर शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल आज ही अपना नामांकन कर रहे हैं.
दिसंबर में हुए थे मेयर चुनाव: गौरतलब है कि पिछले साल यानी 2022 के दिसंबर महीने में एमसीडी चुनाव हुए थे. इलेक्शन में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी. वहीं मेयर पद के चुनाव में बीजेपी से तनातनी और हंगामे के बाद दिल्ली की मेयर पद के लिए शैली ओबेरॉय को चुना गया था और डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल बने थे. अब जब शैली ओबेरॉय का कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो चुका है तो एमसीडी में नये मेयर के लिए चुनाव हो रहा है.
बीते साल दिसंबर में हुए चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. अब एक बार फिर दिल्ली में एमसीडी के लिए मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हो रहा है. आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है, लेकिन बीजेपी ने अभी तक उम्मीदवारों को लेकर कुछ भी नहीं कहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी अभी तक असमंजस में है. गौरतलब है कि एमसीडी की 250 सीटों में बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत हासिल की थी. जबकि आम आदमी पार्टी को 134 सीटें मिली थी, लेकिन आप के दो पार्षद बाद में बीजेपी में शामिल हो गये थे, जिससे बीजेपी के सदस्यों की संख्या बढ़कर 106 हो गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










