ePaper
Live Updates

UP Weather Forecast LIVE: यूपी में ठिठुरन वाली सर्दी के लिए करना होगा इंतजार, धुंध और करेगी परेशान

Updated at : 03 Nov 2023 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather Forecast LIVE: यूपी में ठिठुरन वाली सर्दी के लिए करना होगा इंतजार, धुंध और करेगी परेशान

UP Weather Forecast LIVE: उत्तर प्रदेश में धुंध का असर जारी है. प्रदेश में लगभग सभी जगह सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हो रही है. पश्चिमी यूपी और एनसीआर के इलाकों में इसका ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण सुबह के वक्त बाहर निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में धुंध के साथ अब ठंड के भी प्रभावी होने की संभावना जताई है. नवंबर का पहला सप्ताह शुष्क गुजरने के बाद दूसरे हफ्ते से ठंड धीरे-धीरे जोर पकड़ने लग जाएगी. अभी सुबह और शाम ठंड अपना असर दिख रही है. उत्तराखंड से लगे तराई के इलाकों में ठंड ज्यादा असरदार है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:52 AM. 3 Nov 237:52 AM. 3 Nov

UP Weather Forecast LIVE: यूपी में ठिठुरन वाली सर्दी के लिए करना होगा इंतजार, धुंध और करेगी परेशान

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की शुरुआत भी कई जनपदों में धुंध के साथ हुई. एनसीआर के जनपदों में इसका ज्यादा असर देखने को मिला. मौसम विभाग के मुताबिक दिवाली के आसपास प्रदूषण में और इजाफा हो सकता है. सफेद धुंध की चादर ने कई शहरों को अपनी आगोश में लिया हुआ है. प्रदेश के मौसम में फिलहाल कोई बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक ये पूरा सप्ताह शुष्क रहेगा. ठिठुरन वाली सर्दी के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा.

7:52 AM. 3 Nov 237:52 AM. 3 Nov

UP Weather Forecast LIVE: यूपी के शहरों ने ओढ़ी धुंध की चादर, प्रदूषण से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

राज्य में प्रदूषण की स्थिति की बात करें तो दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद में लोगों का सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है. सुबह-सुबह स्मॉग की सफेद चादर देखने को मिल रही है. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के अनुसार नोए़डा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 397 बहुत खराब श्रेणी में है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी धुंध की वजह से प्रदूषण की स्थिति ऐसी ही रहेगी.

7:52 AM. 3 Nov 237:52 AM. 3 Nov

UP Weather Forecast LIVE: नोएडा में धूल और धुएं से लोग परेशान

नोएडा में धूल और धुएं से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ग्रेटर नोएडा की हवा बेहद खराब है। अक्टूबर के बाद नवंबर के शुरुआती दिनों में हालात बिगड़ गए हैं. नोएडा का एक्यूआई 393 दर्ज हुआ है. हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा सामान्य से पांच गुना तक ज्यादा है.

7:52 AM. 3 Nov 237:52 AM. 3 Nov

UP Weather Forecast LIVE: शाम होने पर हल्की ठंड दिखाने लगी असर

यूपी में मौसम का रुख नरम बना हुआ है. अधिकांश शहरों में धूप के तेवर नरम हैं और हल्की ठंड अपना असर दिखा रही है. रात में तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है.

7:52 AM. 3 Nov 237:52 AM. 3 Nov

UP Weather Forecast LIVE: प्रदेश में सभी जगह निकली धूप

यूपी में गुरुवार को पूरे प्रदेश में धूप निकली हुई है. सुबह की धुंध के बाद अब मौसम साफ है. शाम से हल्की ठंड का असर होना शुरू होगा.

7:52 AM. 3 Nov 237:52 AM. 3 Nov

UP Weather Forecast LIVE: नवंबर में भी नहीं होगी कड़ाके की ठंड

आंचलिक मौसम केंद्र, लखनऊ के मुताबिक फिलहाल मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और नवंबर में मौसम इसी तरह बना रहेगा. दोपहर में धूप, और सुबह, शाम व रात में मौसम में सर्दी प्रभावी होगी. नवंबर में कड़ाके की ठंड जैसी कोई स्थिति देखने को नहीं मिलेगी. हालांकि अक्तूबर से ज्यादा सर्दी होगी.

7:52 AM. 3 Nov 237:52 AM. 3 Nov

UP Weather Forecast LIVE: यूपी में ठंड नहीं धुंध बढ़ा रही लोगों की मुश्किलें, कई शहरों का AQI खतरनाक लेवल पर

यूपी के अधिकांश शहरों की हवा की हालत खराब होती जा रही है. गुरुवार को भी नोएडा-गाजियाबाद समेत कई शहरों में एक्यूआई (AQI) खतरनाक स्तर पर दर्ज किया गया. नवंबर की शुरुआत के बावजूद ठंड ने रफ्तार नहीं पकड़ी है. दिन में धूप निकल रही है तो वहीं सुबह के शाम धुंध ने लोगों को परेशान किया हुआ है. इस प्रदूषण के कारण सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है. लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है.

7:52 AM. 3 Nov 237:52 AM. 3 Nov

UP Weather Forecast LIVE: यूपी में लखनऊ सहित कई शहर धुंध की चपेट में, दृश्यता कम होने से वाहन चालक परेशान

धुंध ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ को अपनी चपेट में ले लिया. इस वजह से सुबह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हालत ये है कि लोगों को वाहनों की लाइट का इस्तेमाल करना पड़ा, इससे भी राहत नहीं मिली. कई घंटों तक धुंध के कारण दृश्यता काफी कम दर्ज की गई.

7:52 AM. 3 Nov 237:52 AM. 3 Nov

UP Weather Forecast LIVE: यूपी में धुंध के साथ गुरुवार सुबह की शुरुआत, शुष्क मौसम के साथ दो डिग्री गिरेगा पारा

उत्तर प्रदेश में गुरुवार सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई. इसके साथ ही ठंड का एहसास बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी हिस्सों में दिन में धूप निकलेगी और अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं. इसके बाद एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

2:08 PM. 1 Nov 232:08 PM. 1 Nov

UP Weather Forecast LIVE: यूपी में नवंबर में सर्दी नहीं दिखाएगी तेवर, हल्के जाड़े के साथ गुजरेगा महीना

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि नवंबर में नवंबर में सर्दी का बहुत ज्यादा जोर देखने को नहीं मिलेगा. ऐसा नहीं है कि सर्दी का एहसास नहीं होगा. लेकिन, अभी जिस तरह से न्यूनतम तापमान गिर रहा है. इसी तरह यह सिलसिला बरकरार रहेगा. साथ ही सुबह, रात और शाम को सर्दी रहेगी. दोपहर में हल्की धूप की वजह से अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा. कह सकते हैं कि नवंबर के महीने में सर्दी बहुत ज्यादा नहीं पड़ेगी.

2:08 PM. 1 Nov 232:08 PM. 1 Nov

UP Weather Forecast LIVE: यूपी में गुनगुनी धूप के साथ शाम और रात को बढ़ रही सर्दी

यूपी में जाड़ा भले ही जोर नहीं पकड़ पाया हो, लेकिन धूप के तेवर नरम बने हुए हैं. शाम से सर्दी का असर दिखाई देने लगा है. नवंबर के दूसरे सप्ताह के बाद सर्दी धीरे धीरे जोर पकड़ेगी.

2:08 PM. 1 Nov 232:08 PM. 1 Nov

लखनऊ में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार

राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. प्रदेश के अधिकांशों इलाकों में बुधवार सुबह की शुरुआत गहरी धुंध के साथ हुई. कई जगह एयर क्वालिटी इंडेक्स की खराब स्थिति में रहा. मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ शहर की आबो हवा प्रदूषण के कारण काफी प्रभावित हुई है. इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी प्रदूषण के चलते हवा की सेहत ठीक नहीं हो रही है.

2:08 PM. 1 Nov 232:08 PM. 1 Nov

UP Weather Forecast LIVE:  यूपी में 6 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में 6 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा और चेतावनी जारी करने जैसी फिलहाल कोई स्थिति नहीं है. आने वाले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बहुत बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है. वहीं अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया जाएगा. इसके बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट दर्ज की जा सकती है.

2:08 PM. 1 Nov 232:08 PM. 1 Nov

UP Weather Forecast LIVE: यूपी में धुंध के साथ अब नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड दिखाएगी असर

UP Weather Forecast LIVE: उत्तर प्रदेश में धुंध का असर जारी है. प्रदेश में लगभग सभी जगह सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हो रही है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर के इलाकों में इसका ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण सुबह के वक्त बाहर निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में धुंध के साथ अब ठंड के भी प्रभावी होने की संभावना जताई है. नवंबर का पहला सप्ताह शुष्क गुजरने के बाद दूसरे हफ्ते से ठंड धीरे-धीरे जोर पकड़ने लग जाएगी. अभी सुबह और शाम ठंड अपना असर दिख रही है. उत्तराखंड से लगे तराई के इलाकों में ठंड ज्यादा असरदार है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola