ePaper
Live Updates

UP Weather Update Live: यूपी में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 24 मार्च को आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

Updated at : 22 Mar 2023 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
UP Weather Update Live: यूपी में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 24 मार्च को आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले 6 दिनों से लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. यूपी के कई हिस्सों में बादल और बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग की मानें तो यह सिलसिला आगामी 25 मार्च तक चलेगा. कई जिलों में मौसम विभाग ने ओला पड़ने की चेतावनी भी जारी की है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 72 जिलों में तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना को देखते हुए अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है. मौसम से जुड़ी उत्तर प्रदेश के हर अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे Prabhat khabar.com...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:58 PM. 22 Mar 239:58 PM. 22 Mar

24 मार्च को UP में गरज के साथ बारिश

23 मार्च को उत्तर प्रदेश में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे. 24 मार्च को UP में गरज के साथ बारिश हो सकती है. अगर तापमान की बात करें तो 22 से 24 मार्च के बीच तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है.

3:49 PM. 22 Mar 233:49 PM. 22 Mar

जानें आज रात में कैसा रहेगा मौसम

आज बुधवार की शाम को हवा की रफ्तार 11 से 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.तापमान 27°C के आसपास रहेगा. हवा की गति और नमी के अनुपात आरामदायक महसूस करेंगे. वर्षा की उम्मीद नहीं है. रात में आसमान साफ रहने की संभावना है.

1:49 PM. 22 Mar 231:49 PM. 22 Mar

आज लखनऊ में आंधी और बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लगातार छह दिनों से बारिश और ओले बरस रहे हैं. जिससे किसानों की उम्मीदें डूबती हुई नजर आ रही है. बेमौसम बारिश होने से गेहूं और सब्जी पूरी तरह से नष्ट हो गए. मौसम विभाग की माने तो लखनऊ में आज शाम होते ही आंधी तूफान और बारिश होने की संभावना है.

1:49 PM. 22 Mar 231:49 PM. 22 Mar

लखनऊ में तेज धूप

यूपी की राजधानी लखनऊ में तेज धूप निकली हुई है. वहीं मौसम विभाग ने यहां बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

1:49 PM. 22 Mar 231:49 PM. 22 Mar

नोएडा में बारिश

मौसम विभाग की माने तो नोएडा में अगले 24 घंटे के अंदर बारिश हो सकती है.

1:49 PM. 22 Mar 231:49 PM. 22 Mar

यूपी में नए पश्चिम विक्षोभ सक्रिय

यूपी में मौसम विभाग की माने तो नए पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो गया है. जिससे प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में 24 मार्च से भी भारी बारिश हो सकती है. यह पश्चिमी विक्षोभ 25 मार्च तक आंशिक तौर पर समाप्त हो जाने का अनुमान है.

1:49 PM. 22 Mar 231:49 PM. 22 Mar

मेरठ में मौसम रहेगा सुहावना

यूपी के मेरठ में आज मौसम सुहावना रहेगा. बुधवार को पूरे दिन धूप खिली रहेगी. शाम को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. आज मेरठ में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है.

1:49 PM. 22 Mar 231:49 PM. 22 Mar

देवरिया मौसम

यूपी के देवरिया में आज मौसम साफ रहेगा. दोपहर में तेज धूप खिलेगी. शाम होते ही आसमान में बादल छा जाएंगे. मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में यह बारिश होने की संभावना है.

1:49 PM. 22 Mar 231:49 PM. 22 Mar

यूपी में तेज़ हवा एवं ओलावृष्टि की चेतावनी

यूपी में मौसम विभाग द्वारा जारी बिजली कड़कने, तेज़ हवा एवं ओलावृष्टि की चेतावनी के दृष्टिगत जनपदवासियों को अपने घरो मे रहने की सलाह दी जाती है. अनावश्यक रूप से अपने घरों से न निकले। सतर्क रहें, सुरक्षित रहे.

1:49 PM. 22 Mar 231:49 PM. 22 Mar

बाराबंकी में तेज बारिश

बाराबंकी में तेज बारिश और ओले गिरे हैं. जिसके कारण गेहूं, सरसों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है. मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश में आज फिर तेज बारिश होगी.

1:49 PM. 22 Mar 231:49 PM. 22 Mar

यूपी के इन जिलों में अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने यूपी के प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, बलिया, सीतापुर, बरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, गाजियाबाद, रायबरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर, गाजीपुर, संत कबीर नगर और प्रयागराज में आंधी तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.

1:49 PM. 22 Mar 231:49 PM. 22 Mar

लखनऊ में आज आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी समेत कई जिलों में आज तेज तूफान काला जारी किया है. आज लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी तूफान का अलर्ट जारी है.

1:49 PM. 22 Mar 231:49 PM. 22 Mar

अलीगढ़ मौसम

यूपी के अलीगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा. दोपहर में तेज धूप खिलेगी. शाम को ठंडी हवाएं चलेगी. रात को तापमान में गिरावट रहेगी. अलीगढ़ में बुधवार को अधिकतम तापमान 27 से 28 और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है. मौसम विभाग की माने तो अलीगढ़ में आज हल्की बारिश हो सकती है.

1:49 PM. 22 Mar 231:49 PM. 22 Mar

मुजफ्फरनगर में बारिश से किसानों को भारी नुकसान

मुजफ्फरनगर जिले में बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है. मौसम विभाग ने आज फिर से लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, गोरखपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

1:49 PM. 22 Mar 231:49 PM. 22 Mar

नोएडा में आज छाए रहेंगे हल्के बादल

उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज मौसम साफ रहेगा. दोपहर में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बीच-बीच में हल्की धूप खिली रहेगी. हालांकि ठंडी हवाएं चलने के कारण मौसम सुहाना हो गया है. इसी के साथ आज नोएडा में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

1:49 PM. 22 Mar 231:49 PM. 22 Mar

गाजियाबाद में खिली धूप

गाजियाबाद में आज सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई. मौसम विभाग की माने तो अभी यूपी में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे. साथ ही कुछ जगहों पर बारिश होगी. बुधवार को गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा.

1:49 PM. 22 Mar 231:49 PM. 22 Mar

कानपुर मौसम

यूपी के कानपुर में सुबह से मौसम सुहावना है. आज कानपुर में आसमान साफ है. हल्की धूप खिली हुई है. अभी कानपुर का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस है.

1:49 PM. 22 Mar 231:49 PM. 22 Mar

लखनऊ में खिली हल्की धूप

लखनऊ में आज यानी बुधवार को सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई. मौसम विभाग की माने तो आज राजधानी में दोपहर तक आसमान साफ रहेगा. लेकिन शाम होते ही बारिश की आशंका है.

6:32 AM. 22 Mar 236:32 AM. 22 Mar

मध्य यूपी में तूफान को लेकर अलर्ट जारी

लखनऊ. मौसम विभाग ने मध्य यूपी में तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में भारी-बारिश,तूफान की चेतावनी दी है. आज और कल 2 दिन तेज हवा के साथ बारिश जारी रहेगी. प्रदेश के मौसम में भारी बदलाव होगा. तेज बारिश और तूफान रहेगा.

UP Weather Update Live: यूपी में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 24 मार्च को आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश
9:59 PM. 21 Mar 239:59 PM. 21 Mar

बारिश और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी

मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है. गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है.

9:59 PM. 21 Mar 239:59 PM. 21 Mar

इन जिलों में होगी बारिश

IMD के अनुसार अगले कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, बिजनौर, खतौली, हस्तीनापुर, मेरठ, संभल और आस-पास के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

9:59 PM. 21 Mar 239:59 PM. 21 Mar

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज रात में बारिश होने की संभावना है. वहीं सुबह धूप निकलगा. उत्तर प्रदेश में कल सुबह का तापमान 16°C रहेगा. हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए तापमान 16°C जैसा महसूस हो सकता हैं. उत्तर प्रदेश में सुबह बारिश की संभावना नहीं है. हवा की गति 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. दोपहर बाद प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है.

5:17 PM. 21 Mar 235:17 PM. 21 Mar

मौसम से होने वाले नुकसान पर नजर रख रही सरकार

लखनऊ. मौसम एक बार फिर बदल गया है. सरकार इस पर नजर रखे हुए हैं. उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त प्रभु एन सिंह ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश 21 मार्च के बाद मौसम सामान्य हो जायेगा. दो दिन के लिए भविष्यवाणी की गई थी. ललितपुर जिले में ओलावृष्टि से फसल को नुकसान पहुंचा है. संपत्ति के नुकसान की भी सूचना मिली थी। स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

4:05 PM. 21 Mar 234:05 PM. 21 Mar

UP के कई जिलों में बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी

लखनऊ में जोरदार बारिश जारी है. मौसम विभाग ने मध्य यूपी में तूफान की चेतावनी जारी की है. लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में भारी-बारिश और तूफान की संभावना है. आज और कल 2 दिन तेज हवा के साथ बारिश जारी रहेगी. प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और तूफान रहेगा.

4:05 PM. 21 Mar 234:05 PM. 21 Mar

लखनऊ में जोरदार बारिश शुरू

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक बारिश होने की संभावना है. आज लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है. तेज हवा के कारण किसानों की चिंता बढ़ गयी है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक यूपी में मंगलवार की रात कई जिलों में बारिश होगी.

3:15 PM. 21 Mar 233:15 PM. 21 Mar

राजधानी लखनऊ में बिगड़ा मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मौसम बिगड़ गया. दोपहर होते ही आसमान में काले बादल छा गए. बता दें पिछले 5 दिनों से लखनऊ में लगातार बारिश हो रही है.

3:15 PM. 21 Mar 233:15 PM. 21 Mar

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ आज होगा समाप्त

मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार यूपी में पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार तक समाप्त होकर बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल रहा है. हालांकि लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है. मौसम विभाग की माने तो शाम होते ही तेज बारिश संभावना है.

3:15 PM. 21 Mar 233:15 PM. 21 Mar

यूपी में आज फिर होगी बारिश, गिरेंगे ओले

यूपी के निगोहां में बेमौसम हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. बारिश से फसलों को नुकसान हो रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश में बारिश हो रही है. मौसम विभाग की माने तो आज फिर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश और ओले गिरेंगे.

3:15 PM. 21 Mar 233:15 PM. 21 Mar

बाराबंकी में बारिश से किसानों को भारी नुकसान

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है. बारिश से जमीन पर अफीम की फसल पसर गई. बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. आंधी पानी से सरसों, गेहूं, मटर समेत कई फसलों को भारी नुकसान हुआ है.

3:15 PM. 21 Mar 233:15 PM. 21 Mar

संभल और मुरादाबाद में बारिश

उत्तर प्रदेश के संभल और मुरादाबाद में बारिश के कारण किसानों की 15% फसल का नुकसान होने की आशंका है. जबकि बदायूं में 13 मिमी वर्षा हो चुकी है. 4% फसल नुकसान होने का अनुमान है. वहीं पीलीभीत में 3% फसल नुकसान का अनुमान है.

3:15 PM. 21 Mar 233:15 PM. 21 Mar

वाराणसी में बारिश से किसानों को भारी क्षति

वाराणसी में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी क्षति हुई है. राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार वाराणसी में फसल को 33% से अधिक क्षति हुई है. जबकि प्रयागराज में 20 गांव में एक तिहाई से ज्यादा क्षेत्र में फसलों को क्षति हुई है. वहीं ललितपुर में 4 तहसीलों के 17 तथा महोबा की तहसीलों के 2 गांव में फसल क्षति 33% से अधिक हुई है. आगरा में 10 से 15, औरैया में 5 से 10, बुलंदशहर में 12 से 15 और फर्रुखाबाद में 5 से 10% क्षति हुई है.

3:15 PM. 21 Mar 233:15 PM. 21 Mar

यूपी में पांच दिन से लगातार हो रही बारिश

उत्तर प्रदेश में पिछले पांच दिन से बारिश हो रही है. कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चली हैं. जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है. असमय वर्षा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.

3:15 PM. 21 Mar 233:15 PM. 21 Mar

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश

उत्तर प्रदेश में आंधी पानी के साथ ओलावृष्टि की आशंका है. मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण यूपी में 25 मार्च तक बारिश होगी. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ आज यानी मंगलवार तक समाप्त होकर बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलेगा.

3:15 PM. 21 Mar 233:15 PM. 21 Mar

यूपी में बारिश से किसानों को भारी क्षति

यूपी में बारिश लगातार बारिश से किसानों को भारी क्षति हुई है. खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है. मौसम बेमौसम मार ने किसानों की आंखों में आंसू ला दिए हैं. समय से पहले आई गर्मी की चुनौती से पार करते हुए जब फसल घर लाने का समय हुआ तो बेमौसम बारिश और हवा में किसान की मुसीबत बढ़ा दी है.

3:15 PM. 21 Mar 233:15 PM. 21 Mar

लखनऊ में मौसम हुआ सुहावना, बादलों की आवाजाही जारी

लखनऊ में देर रात तक बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है. तापमान 10 डिग्री तक लुढ़क गया है. मौसम विभाग के मानो तो लखनऊ में आज यानी मंगलवार को बादलों की आवाजाही रहेगी, साथ ही आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी. कई जगहों पर 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी साथी छिटपुट बारिश भी होगी.

3:15 PM. 21 Mar 233:15 PM. 21 Mar

चंदौली में बारिश से भारी नुकसान

उत्तर प्रदेश क यूपी के चंदौली में बारिश किसानों को भारी नुकसान हुआ है. वहीं मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर भारी बारिश और ओले गिरने का अनुमान लगाया है.

3:15 PM. 21 Mar 233:15 PM. 21 Mar

प्रयागराज मौसम

यूपी के प्रयागराज में आज सुबह हल्की बारिश हुई. फिलहाल अभी मौसम साफ है. लेकिन मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को प्रयागराज में तेज बारिश होगी. अभी यहां का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री है.

3:15 PM. 21 Mar 233:15 PM. 21 Mar

आगरा में मौसम साफ

यूपी के आगरा में आज मौसम साफ है. लेकिन बीच-बीच में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग की माने तो शाम होते ही यहां बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के बीच है.

3:15 PM. 21 Mar 233:15 PM. 21 Mar

मुरादाबाद में बारिश

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में बारिश हो रही है. जिसके कारण सड़कों पर जाम लगा हुआ है.

10:38 AM. 21 Mar 2310:38 AM. 21 Mar

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से भारी नुकसान

उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. कई तरह की फसलें बर्बाद हो गई हैं. इसका असर आपकी जेब पर भी पड़ सकता है.

10:05 AM. 21 Mar 2310:05 AM. 21 Mar

कानपुर में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार को बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की माने तो कानपुर में आज भारी बारिश और ओले गिरेंगे. अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के बीच रहेगा.

10:05 AM. 21 Mar 2310:05 AM. 21 Mar

यूपी के कई हिस्सों में आज फिर से बारिश

यूपी में ओलावृष्टि और बारिश से भारी नुकसान हुआ है. सबसे ज्यादा हमीरपुर, ललितपुर, महोबा, मिर्जापुर में किसानों को नुकसान हुआ है. इसके अलावा प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी में भी फसलों को नुकसान हुआ है. यूपी के कई हिस्सों में आज फिर बारिश की सम्भावना है.

10:05 AM. 21 Mar 2310:05 AM. 21 Mar

लखनऊ में खिली हल्की धूप

लखनऊ में धूप और बादल दोनों छाए हुए हैं. बीच-बीच में हल्की धूप खिली हुई है. हालांकि आज लखनऊ में बारिश होने की पूरी संभावना है.

10:05 AM. 21 Mar 2310:05 AM. 21 Mar

अलीगढ़ में में बादलों की लुकाछिपी जारी

यूपी के अलीगढ़ में आज बारिश होने की कम संभावना है. लेकिन आसमान में काले बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग की माने तो छिटपुट बारिश हो सकती है. अलीगढ़ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 22-23 के बीच और न्यूनतम तापमान 15-16 के बीच बना रहेगा.

10:05 AM. 21 Mar 2310:05 AM. 21 Mar

गोरखपुर मंडल में होगी बारिश

गोरखपुर मंडल में आज बारिश होगी. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पिछले तीन दिनों से गोरखपुर के देवरिया, बरहर, बलिया, सलेमपुर, कुशीनगर में झमाझम बारिश हो रही है. जिसके कारण मौसम सुहावना बना हुआ है.

10:05 AM. 21 Mar 2310:05 AM. 21 Mar

मेरठ में छाए रहेंगे काले बादल

यूपी के मेरठ दिन में बादल छाए रहेंगे. शाम होते ही तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की माने तो बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं. इसी के साथ आज मेरठ में अधिकतम तापमान 21 से 22 और न्यूनतम तापमान14 से 15 के बीच बना रह सकता है.

10:05 AM. 21 Mar 2310:05 AM. 21 Mar

बरेली में आज बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के बरेल में रात को बारिश हुई है. मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे के अंदर बरेली में आज यानी मंगलवार को भीषण बारिश होगी.

10:05 AM. 21 Mar 2310:05 AM. 21 Mar

गाजियाबाद में होगी बारिश

यूपी के गाजियाबाद में मंगलवार को बारिश होगी. मौसम विभाग की माने तो अगले 25 तारीख तक उत्तर प्रदेश में बारिश होगी. जहां एक ओर बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है तो वहीं दूसरी ओर किसानों को भारी नुकसान हुआ है. आज गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

10:05 AM. 21 Mar 2310:05 AM. 21 Mar

नोएडा मौसम

उत्तर प्रदेश के नोएडा का आज मौसम साफ रहेगा. लेकिन शाम होते ही आसमान में काले बादल छा जाएंगे. पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले पांच दिनों से यूपी के कई जिलों में बारिश और ओले गिर रहे हैं. मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को नोएडा में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा.

10:05 AM. 21 Mar 2310:05 AM. 21 Mar

लखनऊ मौसम

आज यानी मंगलवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह की शुरुआत साफ बादलों के साथ हुई. मौसम विभाग की माने तो लखनऊ में आज तेज बारिश होगी. 21 मार्च को लखनऊ का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

5:56 AM. 21 Mar 235:56 AM. 21 Mar

बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में आज धूप निकलेगी. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. बेमौसम बारिश होने से सरसो, गेहूं, चना और आम की फसलों को ज्यादा नुकसान हुआ है.

9:30 PM. 20 Mar 239:30 PM. 20 Mar

मंगलवार की रात बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाये हुए. कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. प्रदेश में 15 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की रात में छिटपुट गरज के साथ आंधी-बारिश होने की संभावना है.

9:30 PM. 20 Mar 239:30 PM. 20 Mar

आज देर रात गरज के साथ आंधी-बारिश की संभावना

आज देर रात गरज के साथ आंधी-पानी होने की संभावना है. बुधवार को कभी-कभी दृश्यता को घटाते हुए दूर तक फैले धुएं और धुंध जैसे मौसम होगा. वहीं पूरे दिन 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

9:30 PM. 20 Mar 239:30 PM. 20 Mar

23 मार्च को लखनऊ में बारिश की संभावना नहीं 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23 मार्च 2023 दिन गुरुवार की सुबह तापमान 20°C रहेगी. यदि आप हवा, नमी और अन्य मौसम स्थितियों को ध्यान में रखें तो तापमान 20°C तक महसूस करेंगे. वहीं इस दिन लखनऊ में बारिश की संभावना नहीं है. हवा की रफ्तार 12 किमी रहेगी.

9:30 PM. 20 Mar 239:30 PM. 20 Mar

मौसम के बदलाव से किसान चिंतित

मौसम विभाग के अनुसार UP के पूर्वांचल में 20 और 21 मार्च को बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना है. मौसम के बदलाव से किसान चिंतित है. क्योंकि बरसात से खेतों में खड़ी फसल को काफी नुकसान हो सकता है.

9:30 PM. 20 Mar 239:30 PM. 20 Mar

झांसी में ओले के साथ तेज बारिश

झांसी में ओले के साथ तेज बारिश हो रही है. वहीं इस दौरान आंधी भी चल रही है. बारिश होने के कारण किसान चिंतित है.

9:30 PM. 20 Mar 239:30 PM. 20 Mar

लखनऊ में 22 मार्च 2023 की सुबह कैसा रहेगा मौसम

  • लखनऊ में 22 मार्च 2023 दिन बुधवार की सुबह तापमान 17°C है.

  • आप हवा-नमी और अन्य मौसम स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखे तो तापमान 17°C तक महसूस किया जा सकता हैं.

  • लखनऊ में सुबह बारिश की संभावना नहीं है. हवा की गति 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रहेगी.

लखनऊ में 22 मार्च 2023 को दोपहर कैसा रहेगा मौसम

  • लखनऊ में 22 मार्च 2023 को दोपहर के समय तापमान 32 C है. इस दिन धूप निकलेगा. यह 32°C जैसा महसूस होगा. आर्द्रता लगभग 35% और साथ ही हवा की गति 7 किमी की रफ्तार से रहेगी.

शाम का मौसम

  • लखनऊ में 22 मार्च 2023 की शाम को तापमान 32°C रहेगा. शाम में मौसम साफ रहेगा.

  • लखनऊ में शाम को बारिश की संभावना नहीं है. हवा की गति 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रहेगी.

रात का मौसम

  • लखनऊ में 22 मार्च 2023 दिन बुधवार की रात का तापमान 24°C रहेगा. वहीं हवा की गति 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.

9:30 PM. 20 Mar 239:30 PM. 20 Mar

उत्तर प्रदेश मे कल कैसा रहेगा मौसम

सुबह

  • सुबह हवा चलेगी. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में धूप निकलेगी.

  • उत्तर प्रदेश में कल सुबह हवा नमी और अन्य मौसम की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए तापमान 17°C जैसा महसूस हो सकता हैं.

  • उत्तर प्रदेश में सुबह बारिश की संभावना 76% है

  • उत्तर प्रदेश में हवा की गति 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी.

9:30 PM. 20 Mar 239:30 PM. 20 Mar

उत्तर प्रदेश मे कल दोपहर का मौसम अपडेट

दोपहर

  • उत्तर प्रदेश में कल दोपहर में आंधी की संभावना है.

  • कल दोपहर के समय तापमान 31°C रहेगा.

  • तापमान 31°C जैसा महसूस होगा.

  • दोपहर में 12 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी, आर्द्रता लगभग 35% रहेगी.

9:30 PM. 20 Mar 239:30 PM. 20 Mar

उत्तर प्रदेश मे कल शाम का मौसम अपडेट

शाम

  • उत्तर प्रदेश में कल शाम में थोड़ी बारिश होने की संभावना बनी रहेगी

  • उत्तर प्रदेश में कल शाम का तापमान 29°C तक पहुंच जाएगा.

  • उत्तर प्रदेश में शाम के समय बारिश की संभावना 0% है, साथ ही हवा की गति 8 किमी की रफ्तार से चलने की संभावना है.

कल रात रात में कैसा रहेगा मौसम

  • उत्तर प्रदेश में कल रात थोड़ी बारिश होगी.

  • उत्तर प्रदेश में कल रात का तापमान 18°C और हवा की गति 18 किमी की रफ्तार से चलेगी.

9:30 PM. 20 Mar 239:30 PM. 20 Mar

बारिश से फसलों के नुकसान पर बोले कृषि मंत्री, किसानों को सरकार करेगी मदद

मिर्जापुर में बारिश से फसलों के नुकसान पर कृषि मंत्री ने कहा कि आकलन करने के लिए डीएम को आदेश दिया गया है. रिपोर्ट आपदा आयुक्त को मिलेगी. वहां से निर्देश जारी होगा. मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 4 जिलों में ओला गिरा है. जिससे किसानों की फसल बार्बाद हुए है. बता दें कि कृषि मंत्री जमालपुर में आयोजित कृषि यंत्र मेला में पहुंचे थे.

9:30 PM. 20 Mar 239:30 PM. 20 Mar

बारिश से किसानों को भारी नुकसान

यूपी के प्रतापगढ़ में आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग की माने तो आज प्रतापगढ़ में दोपहर में बारिश होने की पूरी संभावना है. हालांकि उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है. सरसों और गेहूं की फसल नष्ट हो गई है.

1:54 PM. 20 Mar 231:54 PM. 20 Mar

वाराणसी में छाए काल बादले

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अभी काले बादल छाए हुए हैं. दो दिन से यहां भी छिटपुट बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार शाम होते ही काशी में तेज बारिश शुरू हो जाएगी.

1:54 PM. 20 Mar 231:54 PM. 20 Mar

लखनऊ, गोरखपुर में भारी बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में लगातार चार दिनों से बारिश हो रही है. यूपी के कई जिलों में बारिश और ओले गिरने से किसानों को भारी क्षति हुई है. आंचलिक मौसम विभाग की माने तो अभी लखनऊ समेत कई गोरखपुर, देवरिया, कानपुर और प्रयागराज में भारी बारिश होगी. आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.

1:54 PM. 20 Mar 231:54 PM. 20 Mar

नोएडा में बारिश का सिलसिला शुरू

नोएडा में तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला शुरू. दरअसल यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण लगातार बारिश हो रही है. साथ ही कई जगहों पर ओले गिर रहे हैं.

1:54 PM. 20 Mar 231:54 PM. 20 Mar

कानपुर देहात में बूंदाबांदी शुरू

कानपुर देहात में बूंदाबांदी शुरू हो गई है. बारिश के कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ है. भारतीय मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में यहां तेज बारिश हो सकती है.

1:54 PM. 20 Mar 231:54 PM. 20 Mar

गोरखपुर में बारिश जारी

गोरखपुर मंडल में कई जगहों पर बारिश हो रही है. मौसम विभाग की माने तो अगले 25 तारीख तक यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी है. बारिश के साथ ओले गिरेंगे.

1:54 PM. 20 Mar 231:54 PM. 20 Mar

मेरठ में शाम होते ही बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के कारण यूपी के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है. जिसके कारण मौसम सुहावना बना है. मौसम विभाग की माने तो मेरठ में सोमवार को बारिश होने की पूरी संभावना है. तेज बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हो रहा है.

1:54 PM. 20 Mar 231:54 PM. 20 Mar

प्रयागराज में छाए काले बादल, बारिश की संभावना

यूपी के प्रयागराज में काल बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग की माने तो सोमवार को दोपहर तक यहां बारिश की संभावना है. फिलहाल दो दिनों से प्रयागराज में बारिश हो रही है. जिससे मौसम सुहावना हुआ है.

1:54 PM. 20 Mar 231:54 PM. 20 Mar

बारिश के बाद लखनऊ में खिली धूप

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को बारिश के बाद 11 बजकर 6 मिनट पर तेज धूप निकली है. लेकिन मौसम विभाग की माने तो थोड़ी देर में फिर से लखनऊ में बारिश होगी.

1:54 PM. 20 Mar 231:54 PM. 20 Mar

बरेली में ऑरेंज अलर्ट 

मौसम विभाग ने यूपी के बरेली जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बरेली में आज ओले गिरेंगे साथी गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होगी.

1:54 PM. 20 Mar 231:54 PM. 20 Mar

लखनऊ में बारिश रुकी 

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज यानी सोमवार भोर से बारिश हो रही है. हालांकि अभी बारिश रुकी हुई है, लेकिन आसमान में काले बादल छाए हुए हैं.

1:54 PM. 20 Mar 231:54 PM. 20 Mar

यूपी में बारिश से किसानों को भारी नुकसान

यूपी में बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है. तेज बारिश और ओले गिरने से रबी,दलहन, तिलहन की फसलों को भारी नुकसान हुआ है.

1:54 PM. 20 Mar 231:54 PM. 20 Mar

कानपुर में बारिश की संभावना

कानपुर में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना के बावजूद अब तक न तो तेज वर्षा हुई शहर में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई. अगले 24 घंटों में माना जा रहा है कि तीन से चार मिली बारिश हो सकती है.

1:54 PM. 20 Mar 231:54 PM. 20 Mar

यूपी में ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नकुसान, रिपोर्ट मिलने के बाद मिलेगा मुआवजा

लखनऊ में बीते दिनों से ओलावृष्टि के कारण फसलों को भारी नकुसान हुआ है. सबसे अधिक नुकसान ललितपुर में हुआ है. जबकि अमेठी, बुलंदशहर,प्रतापगढ़ में भी फसलों को नुकसान हुआ है. फसलों के नुकसान को लेकर आकलन शुरू किया गया है. रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजा दिया जाएगा.

1:54 PM. 20 Mar 231:54 PM. 20 Mar

अलीगढ़ में फिर होगी बारिश, गिरेंगे ओले

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है. मौसम विभाग की माने तो आज शाम होते ही अलीगढ़ में तेज बारिश होगी. साथ ही ओले गिरेंगे.

1:54 PM. 20 Mar 231:54 PM. 20 Mar

बरेली में झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश के बरेली में मौसम सुहावना हुआ है. मौसम विभाग की माने तो आज बरेली में झमाझम बारिश होगी.

1:54 PM. 20 Mar 231:54 PM. 20 Mar

आगरा में आसमान में छाए हुए हैं बादल शाम को बारिश की संभावना

आगरा में आज सुबह से ही धूप निकल रही. हालांकि आसमान में कुछ हद तक बादल छाए हुए हैं. ऐसे में सूरज और बादलों की लुकाछिपी जारी है. आगरा का तापमान सुबह 17 डिग्री न्यूनतम और 26 डिग्री अधिकतम दर्ज किया गया. वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज शाम को बारिश की संभावना है और 21 मार्च को भी बारिश की आशंका जताई गई है. हालांकि आसमान में बादल रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. 22 व 23 मार्च को तापमान में भी गिरावट आ सकती है.

1:54 PM. 20 Mar 231:54 PM. 20 Mar

लखनऊ में बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

लखनऊ में बारिश रुक रुक कर हो रही है. हालांकि बारिश से मौसम खुशनुमा हुआ है.

1:54 PM. 20 Mar 231:54 PM. 20 Mar

नोएडा और गाजियाबाद में आज ओले गिरेंगे

सोमवार को राजधानी लखनऊ समेत कानपुर में बारिश हो रही है. मौसम विभाग की माने तो नोएडा और गाजियाबाद में आज ओले गिरेंगे

1:54 PM. 20 Mar 231:54 PM. 20 Mar

यूपी के सभी जिलों में गरज-चमक और आंधी को लेकर अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से सोमवार को गरज-चमक के साथ धूल भरे आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

1:54 PM. 20 Mar 231:54 PM. 20 Mar

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी

रविवार को ललितपुर और आगरा के आसपास समेत कई इलाकों में ओले गिरे और बारिश भी हुई. वहीं कानपुर, हमीरपुर व आसपास भी बारिश होती रही. जबकि लखनऊ में आज बारिश हो रही है. फिलहाल उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी है.

1:54 PM. 20 Mar 231:54 PM. 20 Mar

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, किसानों की फसलों को नुकसान

राजधानी लखनऊ में भोर से मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग यूपी के कई जिलों में अगले तीन दिन के लिए अलर्ट जारी किया है. बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है. गेहूं और तिलहन की फसल को नुकसान हुआ.

1:54 PM. 20 Mar 231:54 PM. 20 Mar

देवरिया में येलो अलर्ट

सोमवार को मौसम विभाग ने यूपी के देवरिया जिला में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

7:36 AM. 20 Mar 237:36 AM. 20 Mar

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आज यानि सोमवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी है. इस दौरान कई जिलों में ओले गिर सकते हैं. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

7:20 AM. 20 Mar 237:20 AM. 20 Mar

जानें लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में पिछले 3 दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण राजधानी में बारिश की शुरुआत हो चुकी है. सोमवार (20 मार्च) को सुबह से ही लखनऊ में बारिश का सिलसिला जारी है. हालांकि भोर में लखनऊ में झमाझम बारिश हुई, लेकिन सुबह होते ही बारिश धीमी पड़ गई. साथ ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने लखनऊ में येलो अलर्ट के बाद ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

7:20 AM. 20 Mar 237:20 AM. 20 Mar

जानें गाजियाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के कारण यूपी के अलग-अलग जिलों में ओले और बारिश जारी है. मौसम विभाग की माने तो गाजियाबाद में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. कई इलाकों में ओले गिरेंगे. इसी के साथ गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा.

7:20 AM. 20 Mar 237:20 AM. 20 Mar

नोएडा में आज होगी बारिश

यूपी में मौसम का उलटफेर लगातार जारी है. मौसम विभाग की माने तो अगले 25 तारीख तक यह सिलसिला जारी रहेगा. नोएडा में आज सुबह काले बादल के साथ होगी. साथ ही दोपहर होती ही तेज बारिश और ओले गिरेंगे. मौसम विभाग की माने तो नोएडा में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा.

7:20 AM. 20 Mar 237:20 AM. 20 Mar

यूपी के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

आंचलिक मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसमें बाराबंकी, आगरा, सीतापुर, रायबरेली, अंबेडकर नगर, गोंडा, बरेली, अमेठी, एटा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हरदोई, कानपुर देहात, कौशांबी, मैनपुरी, मिर्जापुर, प्रयागराज, संभल, प्रतापगढ़, सोनभद्र, पीलीभीत, चित्रकूट, बांदा, अयोध्या में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में यूपी के इन जिलों में आज ओले गिरेंगे साथी गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola