ePaper

UP News: लखनऊ यूनिवर्सिटी में पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया पर सीनियर डीन ने लगाये गंभीर आरोप

Updated at : 17 Oct 2021 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
UP News: लखनऊ यूनिवर्सिटी में पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया पर सीनियर डीन ने लगाये गंभीर आरोप

UP News: लखनऊ यूनिवर्सिटी (एलयू) में पीएचडी में हुए प्रवेश के मामले में गड़बड़ी का आरोप लगा है. किसी बाहरी ने नहीं बल्कि एलयू के सीनियर डीन की ओर से इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है.

विज्ञापन

UP News: लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) में पीएचडी में हुए प्रवेश के मामले में गड़बड़ी का आरोप लगा है. किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि एलयू के सीनियर डीन की ओर से इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है. इसके बाद एलयू ने इस मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है.

यह है आरोप

एलयू के सीनियर डीन की ओर से जताई गई आपत्ति में कहा गया है कि कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट की मेरिट से छेड़छाड़ की गई है. इंटरव्यू में जो मार्क्स अभ्यर्थियों को दिए गए हैं, उन्हें एडमिशन कोऑर्डिनेटर स्तर से पूरी तरह बदल दिया गया है. इसका खुलासा कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के एचओडी और मौजूदा डीन सांइस फैकल्टी प्रो. बृजेंद्र सिंह के पत्र से हुआ है. इस पूरे प्रकरण में एलयू के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा है कि वाइस चांसलर पर मामले की जांच के लिये एक कमेटी का गठन कर दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कोई कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: UP News: कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने राज्यपाल को लिखा पत्र, कहा- विधान परिषद के उपसभापति के लिए भी हो चुनाव
क्या है पूरा मामला

दरअसल, कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट में सेशन 2019-20 में पीएचडी की छह सीटों के लिए आवेदन मांगे गए थे. तत्कालीन एचओडी प्रो. बृजेंद्र सिंह ने चार सीटों पर एडमिशन लिए जाने की बात कही थी. इसके बाद भी यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से छह सीटों के लिए आवेदन मांगे गए. यूनिवर्सिटी प्रशासन के आदेश पर पांच सदस्य समिति ने आवेदकों के इंटरव्यू लिए और मार्क्स विभाग की ओर से एडमिशन कमेटी को भेजकर प्रक्रिया को पूरा करने के लिए भेजा गया.

Also Read: UP News: लखनऊ कोर्ट ने सुब्रत रॉय पर बनी डॉक्यूमेंट्री के मामले में नेटफ्लिक्स को भेजा समन

इसके बाद एचओडी की तरफ से बीते जून में एलयू प्रशासन को एक लेटर भेजा गया. इस कारण प्रवेश प्रक्रिया का जिम्मा संभाल रहे एडमिशन कोऑर्डिनेटर और उनकी टीम पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं. अब इन आवेदकों का कोर्स और आगे की प्रक्रिया अधर में फंसकर रह गई है.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola