ePaper

पूर्वांचल के डॉन मुबारक खान का शूटर परवेज अहमद एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में हुआ ढेर, जानें क्यों रखा गया था एक लाख रुपये का इनाम

Updated at : 06 Jun 2021 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वांचल के डॉन मुबारक खान का शूटर परवेज अहमद एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में हुआ ढेर, जानें क्यों रखा गया था एक लाख रुपये का इनाम

गोरखपुर का एक लाख रुपये का इनामी शूटर परवेज अहमद आज एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया. वह अंबेडकरनगर के डॉन मुबारक खान का खास शूटर था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर परवेज अहमद के खिलाफ कार्रवाई की और उसे ढेर कर दिया.

परवेज अहमद के पास से पुलिस को 9 एमएम की दो पिस्टल मिली है. वह हत्या के कई मामलों में वांटेड था. आज जब पुलिस को यह जानकारी मिली कि परवेज अहमद रंगदारी वसूलने के लिए अंबेडकर नगर आ रहा है तो एसटीएफ ने घेराबंदी करके उसपर हमला किया. हालांकि परवेज ने भी पुलिस पर हमला किया लेकिन वह भाग नहीं सका, लेकिन उसका साथी फरार हो गया.

एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही ने बताया कि परवेज अंबेडकरनगर जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के मखदूम नगर का रहने वाला था. वह राज्य में नकली नोट की तस्करी में भी शामिल था.

Also Read: दिल्ली में मौत पर अंकुश, पिछले दो महीने में आज कोरोना से मरने वालों की संख्या सबसे कम

घटना आज दोपहर पीपीगंज-सरहरी मार्ग पर चिउटहा-सरहरी पुल के निकट हुई. परवेज अहमद मोटरसाइकिल पर सवार था. परवेज अहमद ने साल 2018 में बीएसपी नेता जुगराम मेंहदी की हत्या कर फरार हो गया था, जिसके बाद उसपर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola