ePaper

Lucknow News: खाद संकट पर बोले धर्मेंद्र प्रधान- नवंबर से यूपी में नहीं होगी DAP की कमी

Updated at : 31 Oct 2021 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
Lucknow News: खाद संकट पर बोले धर्मेंद्र प्रधान- नवंबर से यूपी में नहीं होगी DAP की कमी

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि, प्रदेश में डीएपी की कोई कमी नहीं है. यह स्थिति अस्थायी रूप से उत्पन्न हुई थी. उन्होंने कहा कि नवंबर में यूपी में 1 किलो डीएपी की भी कमी नहीं होगी.

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में खाद के कमी के चलते किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि, प्रदेश में डीएपी की कोई कमी नहीं है. यह स्थिति अस्थायी रूप से उत्पन्न हुई थी. केंद्रीय मंत्री ने रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि नवंबर में यूपी को 1 किलो डीएपी की कमी का सामना नहीं करने देंगे.

केंद्रीय मंत्री ने कहा- डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) की कोई कमी नहीं है, स्थिति अस्थायी रूप से उत्पन्न हुई थी. कल मैंने रसायन और उर्वरक मिन मनसुख मंडाविया से बात की. उन्होंने कहा कि वह नवंबर में यूपी को 1 किलो डीएपी की कमी का सामना नहीं करने देंगे.

Also Read: UP: ललितपुर में खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों से मिलने पहुंची प्रियंका, भाजपा सरकार पर किया करारा प्रहार

बता दें कि यूपी के बुंदेलखंड में किसानों को खाद के लिए काफी मारामारी करना पड़ रही है. प्रदेश में खाद सकंट को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीएसपी चीफ मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी योगी सरकार का घेराव करती आ रही हैं. दरअसल, ललितपुर में खाद की कमी के चलते दो किसानों की मौत के बाद से मामला गंभीर हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola