Hardoi Crime News: हरदोई में हर्ष फायरिंग के दौरान मासूम समेत दो लोगों को लगी गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार

Updated at : 31 Jan 2023 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
Hardoi Crime News: हरदोई में हर्ष फायरिंग के दौरान मासूम समेत दो लोगों को लगी गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार

Hardoi Crime News: हरदोई जिले में एक वैवाहिक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक मासूम बच्चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. गोली चलने से भगदड़ मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. जहां घायलों का इलाज जारी है.

विज्ञापन

Hardoi Crime News: यूपी में इन दिनों अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं. इस बीच हरदोई जिले में एक वैवाहिक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक मासूम बच्चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. गोली चलने से भगदड़ मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. जहां घायलों का इलाज जारी है.

क्या है पूरा मामला

दअसल पूरा मामला हरदोई जिले के थाना पचदेवरा इलाके के उबरी खेड़ा गांव का है. जहां रामशंकर यादव के बेटे ज्ञानेंद्र का तिलक और शादी हो रही थी. जिसमें गांव के तमाम लोग शामिल होने के लिए पहुंचे थे. शादी समारोह में शाहजहांपुर जिले का रहने वाला रामशंकर यादव का भांजा कुन्ना पुत्र बादाम सिंह भी शामिल होने आया था. वैवाहिक समारोह में कुन्ना ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान 13 साल के बच्चे समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मौके पर मची अफरा-तफरी

गोली लगते ही मासूम बच्चे समेत 2 लोग जमीन पर गिर गए. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन से मामले की सूचना हरदोई पुलिस को दी गई. और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

Also Read: Hardoi News: हरदोई में डबल डेकर बस ने बाइक में मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा, 2 भाइयों की दर्दनाक मौत
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. और आरोपी की तलाश में जुट गई है. अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरदोई दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. जल्द ही फरार आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola