The Kashmir Files की टीम ने योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात, देखें तसवीरें
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Mar 2022 6:09 PM
The Kashmir Files की टीम ने रविवार को योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की. इस दौरान आदित्यनाथ ने कहा कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स मजहबी कट्टरता व आतंकवाद की अमानवीय विभीषिका को निर्भीकता से प्रकट करती है.
UP News: ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) फिल्म की टीम के कलाकारों ने रविवार को योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. टीम ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी मुलाकात की. उत्तर प्रदेश में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री कर दिया गया है.

‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम से मुलाकात करने के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह फिल्म देश को जागरूक करेगी. उन्होंने ट्वीट कर कहा, फिल्म द कश्मीर फाइल्स मजहबी कट्टरता व आतंकवाद की अमानवीय विभीषिका को निर्भीकता से प्रकट करती है. नि:संदेह यह चलचित्र समाज व देश को जागरूक करने का काम करेगा. ऐसी विचारोत्तेजक फिल्म निर्माण के लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं.

‘द कश्मीर फाइल्स’ को यूपी में टैक्स फ्री करने के बाद इस फिल्म को देखने के लिए लोगों में और दीवानगी बढ़ गई है. इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है और यह कश्मीर से 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द की कहानी पर आधारित है.
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश से पहले कई राज्यों में यह फिल्म टैक्स फ्री हो चुकी है. कर्नाटक, मध्यप्रदेश, गुजरात और हरियाणा की सरकारों ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है. कई अन्य राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री करने पर विचार भी किया जा रहा है. यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के कश्मीर घाटी से जबरन पलायन और उनके साथ हुई ज्यादतियों पर आधारित पर है.
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के रिलीज होने से पहले और बाद में इसे लेकर दक्षिणपंथ और वामपंथ विचारधारा मानने वाले लोगों के बीच तीखी बहस जारी है. वहीं, लोग इस फिल्म को देखने के लिए पूरी फैमिली के साथ जाने का प्लान बना रहे हैं. टीवी चैनलों में इस विषय को लेकर बहस ने भी जोर पकड़ लिया है.
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने नौवें दिन 26.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. विवेक अग्निहोत्री ने 14 करोड़ रुपये के बजट में यह फिल्म बनाई थी. फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, चिन्मय मंडलेकर ने अहम भूमिका निभाई हैं.
Posted By: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










