थरुहट की बेटी बनी बीडीओ,बेटे ने पाया परिवीक्षा अधिकारी का पद, महासंघ ने किया भव्य सम्मान

थारू संघ व बौद्धिक विचार मंच ने किया सम्मानित | Prabhat Khabar Network
थरुहट क्षेत्र की निरकला कुमारी के बीडीओ और दीपेन्द्र कुमार के परिवीक्षा अधिकारी बनने पर भारतीय थारू कल्याण महासंघ ने किया भव्य सम्मान समारोह का आयोजन।
हरनाटांड़.थरुहट क्षेत्र की दो प्रतिभाओं की सफलता पर गुरुवार को भारतीय थारू कल्याण महासंघ ने सम्मान समारोह आयोजित कर समाज के गौरव का अभिनंदन किया.बगहा-2 प्रखंड स्थित महासंघ के संघ भवन में आयोजित समारोह में बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर (बीडीओ) बनीं गोनौली गांव की निरकला कुमारी तथा शेरवा मस्जिदवा निवासी परिवीक्षा अधिकारी दीपेन्द्र कुमार काजी को अंगवस्त्र,पुष्पमाला एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया.समारोह की अध्यक्षता महासंघ के महामंत्री राजकुमार महतो ने की, जबकि संचालन तपा चौपारण के सचिव शंभू नाथ राय ने किया.मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष सह भारतीय थारू कल्याण महासंघ के अध्यक्ष शैलेंद्र गढ़वाल ने कहा कि दोनों युवाओं की उपलब्धि पूरे थरुहट क्षेत्र के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है.उन्होंने कहा कि शिक्षा और कड़ी मेहनत से बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है तथा समाज के युवाओं को इनसे सीख लेनी चाहिए.थारू बौद्धिक विचार मंच के अध्यक्ष डॉ.शारदा प्रसाद एवं तपा राजपुर के सचिव अशोक कुमार ने कहा कि थरुहट क्षेत्र की बेटी का पहली बार बीपीएससी के माध्यम से बीडीओ बनना ऐतिहासिक उपलब्धि है.वहीं दीपेन्द्र कुमार काजी का परिवीक्षा अधिकारी के पद पर चयन समाज के युवाओं के लिए नई प्रेरणा लेकर आया है. दोनों की सफलता ने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है.सम्मान के बाद निरकला कुमारी एवं दीपेन्द्र कुमार काजी ने महासंघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से निभाने की प्रेरणा है.उन्होंने अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए ईमानदारी,निष्ठा और जनसेवा की भावना से कार्य करने का संकल्प दोहराया.इस अवसर पर अशोक कुमार,नीता कुमारी,चानमतती,देवेन्द्र राय, सत्यनारायण प्रसाद,तेज प्रताप काजी,बेतिलाल काजी, ओजेन्द्र प्रसाद,श्रीकांत पंजियार,वीरेन्द्र काजी,राजदेव काजी सहित महासंघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










