भंडरा में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Updated:
विज्ञापन

केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते विद्यालय परिवार के लोग | Prabhat Khabar Network

भंडरा के विभिन्न स्कूलों में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

विज्ञापन

निश्चल पब्लिक स्कूल में गीत-नृत्य से बच्चों ने बांधा समां, निदेशक ने शिक्षकों को बताया समाज का शिल्पकार

विज्ञापन

भंडरा, लोहरदगा : भंडरा प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक और साहित्यिक संस्थानों में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गयी. शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके जीवन दर्शन को याद करते हुए उन्हें नमन किया.

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

इसी कड़ी में भौंरो मोड़ स्थित निश्चल पब्लिक स्कूल में भी शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत और नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी. बच्चों के शानदार प्रदर्शन ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया. पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

विद्यार्थियों ने गुरुओं के सम्मान में स्वागत गीत और भाषण भी प्रस्तुत किये. सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की.

शिक्षक समाज के शिल्पकार : निदेशक

मौके पर निश्चल पब्लिक स्कूल के निदेशक शामिल उरांव ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार होते हैं, जो बच्चों के भविष्य को सही आकार देते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित रहने और अपने गुरुओं का सदैव सम्मान करने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola