सेन्हा में उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

Updated:
विज्ञापन

समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network

लोहरदगा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय तोड़ार सहित विभिन्न स्कूलों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शिक्षकों का सम्मान किया।

विज्ञापन

उत्क्रमित उच्च विद्यालय तोड़ार समेत विभिन्न विद्यालयों में हुए कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता व नाटक से बांधा समां

विज्ञापन

सेन्हा, लोहरदगा : मुरकी तोड़ार पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय तोड़ार सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक दिवस उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर देश के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया. अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अरुण भगत ने की. उन्होंने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान प्राप्त करना संभव नहीं है. शिक्षक बच्चों के साथ समाज के भी मार्गदर्शक होते हैं और उन्हें ज्ञान के साथ संस्कार एवं सामाजिक मूल्यों की शिक्षा देते हैं.

विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों को केक खिलाकर उपहार भेंट किये. इसके बाद गीत-संगीत, नृत्य, कविता और नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयीं. एकल और युगल प्रस्तुतियों ने शिक्षकों, अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया.

मौके पर जैनुल अंसारी, अमित नायक, अयूब अंसारी, संजीत कुमार, राजबीर चौधरी, इम्तियाज अंसारी, अमोल कुजर, हरिराम प्रजापति समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं अतिथिगण मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola