विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) जमुई एवं इसकी सभी समवायों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

खैरा. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) जमुई एवं इसकी सभी समवायों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों, स्कूली बच्चों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान सागवान, जामुन, शरीफा, गुलमोहर सहित फलदार, छायादार एवं पर्यावरण के अनुकूल विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए. इस अवसर पर कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और वृक्षारोपण प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करता है. उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की. मौके पर उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव तथा हरित आवरण बढ़ाने के महत्व के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखरेख सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए. कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संदेश दिया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola