Sports : वुशु खिलाड़ियों ने दिखायी प्रतिभा

Author R tiwary
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची. राष्ट्रीय खेल दिवस पर अशोक नगर महिला क्लब एवं झारखंड वुशु संघ के संयुक्त तत्वावधान में खेलों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य खेलों को प्रोत्साहन देना, साथ

विज्ञापन

रांची. राष्ट्रीय खेल दिवस पर अशोक नगर महिला क्लब एवं झारखंड वुशु संघ के संयुक्त तत्वावधान में खेलों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य खेलों को प्रोत्साहन देना, साथ ही महिलाओं और युवाओं में स्वास्थ्य एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत वुशु का प्रदर्शन रहा. इसमें खिलाड़ियों ने तकनीक, संतुलन और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. वुशु खिलाड़ी प्रिया गार्गी, संजना कुमारी, मनीष मुंडा ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड वुशु संघ की उपाध्यक्ष डॉ कविता सिंह ने की. उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि ये अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों को भी विकसित करता है. आयोजन में अनुराधा कुमारी, उषा कुमारी, रंजना अखौरी, मरीन बनर्जी, आशा सिन्हा, पियाली घोष, प्रीति बनर्जी की भूमिका महत्वपूर्ण रही.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola