डंडई में वज्रपात से चरवाहे की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डंडई में वज्रपात से चरवाहे की मौत

विज्ञापन

डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी छटू चौधरी (50 वर्ष) की वज्रपात में मौत हो गयी. छटू बुधवार को जरही वन क्षेत्र में अपनी मवेशियों को लेकर चराने गया था. तभी जोरदार बारिश होने लगी. इस दौरान छोटू अपने मवेशियों को लेकर घर वापस आने लगा. जैसे ही मवेशियों को लेकर वन क्षेत्र से बाहर निकाला खुले मैदान में बिजली गिर गयी तथा वह इसकी चपेट में आ गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. अन्य चरवाहों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी. इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गयी. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola