सेवानिवृत्त क्लर्क के घर से लाखों की हुई चोरी

Updated:
विज्ञापन

सहरसा . सदर थाना क्षेत्र के बंफर चौक स्थित सेवानिवृत्त क्लर्क गणेश झा के सुने घर को चोरों ने निशाना बनाया व लाखों रुपयों की चोरी कर ली. गणेश झा

विज्ञापन

सहरसा . सदर थाना क्षेत्र के बंफर चौक स्थित सेवानिवृत्त क्लर्क गणेश झा के सुने घर को चोरों ने निशाना बनाया व लाखों रुपयों की चोरी कर ली. गणेश झा के परिजन पंकज कुमार उर्फ मुन्ना ने बताया कि यह मकान उनके फूफा जी का है जो दिल्ली में रहते हैं. मकान के उपरी हिस्से में पंकज अपनी पत्नी के साथ रहते हैं व मकान की देखरेख करते हैं. पंकज ने बताया कि 15 जून को वे अपनी पत्नी के साथ गर्मी की छुट्टियों में अपने गांव खाड़ा बुधमा गए थे. सोमवार को जब वे वापस आए तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था. चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी को तोड़ा व सारा सामान बिखेर दिया. घर में रखे कीमती सामानों की चोरी कर ली. हालांकि किन-किन सामानों की चोरी हुई है यह गृहस्वामी गणेश झा के आने के बाद ही पता चलेगा. अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी लाखों की है. पंकज ने यह भी बताया कि चोरों ने बड़े इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने घर की लाइट व पंखा जलाकर एक-एक चीज को खोलकर देखा व केवल कीमती सामानों को ही चुराया. चोरों ने पुराना मोबाइल व कैमरा नहीं चुराया. सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची एवं बारिकी से घटनास्थल का मुआयना किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जल्द ही चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है एवं लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola