सत्यभामा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस
कार्यक्रम में शामिल शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा के सत्यभामा पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का सम्मान किया।
राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, डॉ. राधाकृष्णन के जीवन व आदर्शों से हुए परिचित
लोहरदगा : सत्यभामा पब्लिक स्कूल में शनिवार को जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर भजन, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये. शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, व्यक्तित्व और आदर्शों से परिचित कराया. साथ ही शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया.
समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव और उमंग का माहौल रहा. विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
मौके पर विद्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार सिंह, प्रधानाचार्या जया साहू, शिक्षिका सुनीता सिन्हा, स्मिता गुप्ता, सुतापा दास, नूपुर गुप्ता, शीला गुप्ता और सुमन कुमारी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए