ePaper

रंगदारी नहीं देने पर मक्का का तैयार फसल लूटी

Updated at : 16 May 2024 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी नहीं देने पर मक्का का तैयार फसल लूटी

बेलदौर. थाना क्षेत्र के पचौत पंचायत के बड़ी भरना बहियार में रंगदारी नहीं देने से नाराज आरोपियों द्वारा मक्का फसल लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना गुरुवार

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के पचौत पंचायत के बड़ी भरना बहियार में रंगदारी नहीं देने से नाराज आरोपियों द्वारा मक्का फसल लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना गुरुवार की अहले सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है. इस संबंध में पीड़ित किसान बड़ी भरना गांव निवासी लड्डू सादा ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर मामले से अवगत कराते आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में पीड़ित किसान ने बताया कि दो लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर 11 कट्ठा खेत के तैयार मक्का फसल लूट लिया. वहीं इन्होंने बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर गांव के ही मौकन यादव को नामजद आरोपित बनाते हुए उक्त घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है. इस दौरान आरोपित द्वारा कट्टा से करीब छह चक्र हवाई फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है. वहीं आवेदन मिलने की पुष्टि करते थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola