पीएन स्मार्ट एजुकेशन स्कूल बंजार में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

Updated:
विज्ञापन

डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करती शिक्षिकाएं | Prabhat Khabar Network

लोहरदगा के पीएन स्मार्ट एजुकेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का सम्मान किया।

विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां, सचिव व प्रिंसिपल ने शिक्षकों के योगदान को बताया महत्वपूर्ण

विज्ञापन

किस्को, लोहरदगा : पीएन स्मार्ट एजुकेशन इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल बंजार में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सचिव मंगनु प्रसाद साहू, प्रिंसिपल प्रतिमा नीरज साहू और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, वहीं छात्रों ने भी नृत्य की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया.

विद्यालय के सचिव मंगनु प्रसाद साहू ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता होता है. शिक्षक दिवस अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है. विद्यालय के सभी शिक्षक बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित हैं.

प्रिंसिपल प्रतिमा नीरज साहू ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षा को सबसे बड़ी सेवा बताया था. बच्चों की ओर से दिया गया सम्मान शिक्षकों को और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है.

मौके पर नीरज साहू, शुभम कुमार, सुप्रिया विश्वकर्मा, खुशबू कुमारी, निकिता कुमारी, आरती राजपूत, ममता कुमारी, संजना कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola