महिला ने दो पुत्रियों के साथ खाया जहर, तीन की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अरेराज/गोविंदगंज (पूचंं) मलाही थाने के ममरखा मलाही गांव में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. एक महिला ने पति से विवाद के बाद खुद तो जहर खाया ही,

विज्ञापन

अरेराज/गोविंदगंज (पूचंं) मलाही थाने के ममरखा मलाही गांव में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. एक महिला ने पति से विवाद के बाद खुद तो जहर खाया ही, अपनी दो बच्चियों को भी जहर खिला दिया. हालत बिगड़ने पर परिजन तीनों को इलाज के लिए पहाड़पुर सटहा के एक निजी नर्सिंग होम लेकर गये. वहां महिला व उसकी एक बच्ची की मौत हो गयी. दूसरी बेटी को बेतिया के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां उसकी भी मौत हो गयी. घटना गुरुवार की है. मृतकों में भोला राम की पत्नी शुभावती देवी (33) व उसकी पुत्री परी कुमारी (5) और उजाला कुमारी (7) शामिल हैं. उजाला कुमारी को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. सटहा के निजी नर्सिंग होम में भी पहुंच कर जांच-पड़ताल के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार रात भोला राम व उसकी पत्नी शुभावती के बीच मजदूरी करने बाहर जाने को लेकर विवाद हुआ. भोला कमाने के लिए बाहर जाना चाहता था. शुभावती उसे जाने से रोक रही थी. इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. शुभावती ने गुस्से में आकर खुद तो कीटनाशक खाया ही, अपनी दोनों बच्चियों को भी खिला दिया. थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि पूरे घर की तलाशी ली गयी, लेकिन कुछ नहीं मिला. परिवार के सभी सदस्य फरार हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola