मेची नदी में नहाने के दौरान डूबे युवक की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन

ठाकुरगंज.बरचौन्दी पंचायत के मीराभीट्टा गांव का एक युवक रविवार की दोपहर को मेची नदी में नहाने के दौरान लापता हो गया. देर शाम के बाद परिजनों ने खोजबीन

विज्ञापन

ठाकुरगंज.बरचौन्दी पंचायत के मीराभीट्टा गांव का एक युवक रविवार की दोपहर को मेची नदी में नहाने के दौरान लापता हो गया. देर शाम के बाद परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया. वही इस मामले में सीओ सुचिता कुमारी को सूचना दिए जाने के बाद एसडीआरऍफ़ की टीम ने नदी में डूबे युवक की खोजबीन शुरू की है लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया है. लापता युवक अजीमुद्दीन की तलाश में पौआखाली अपर थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह संबंधित हल्का कर्मचारी भी नजर बनाये हुए है. वही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह के साथ एआईएमआईएम नेता गुलाम हसनैन ने घटनास्थल का दौरा कर मृतक के परिजनों से मुलाकात की. वहीं अंचलाधिकारी ने बताया कि एसडीआरऍफ़ की टीम लगातार गायब युवक की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola