ePaper

खुलेआम रिश्ते को किया तार-तार, बेटा का बदला लिया मां से

Updated at : 30 May 2024 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
खुलेआम रिश्ते को किया तार-तार, बेटा का बदला लिया मां से

</P><P>बुआ का लड़का ले भागा पत्नी को तो बुआ की मांग में भर दिया सिंदूर , आम आदमी बने रहे मूकदर्शक<p></P>सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के सिरादेयपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर

विज्ञापन

बुआ का लड़का ले भागा पत्नी को तो बुआ की मांग में भर दिया सिंदूर , आम आदमी बने रहे मूकदर्शक

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के सिरादेयपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी मनखुश यादव ने अपनी पत्नी को भगाने के आरोप में दिनदहाड़े अपनी ही मां समान बुआ पूनम देवी की मांग में सिंदूर लगाकर रिश्ते को तार-तार कर अपना बदला चुकाया. इस घटना का सरेआम वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसकी पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. मिली जानकारी के अनुसार मनखुश यादव की पत्नी राधा देवी के एक सप्ताह पूर्व गांव में ही रह रहे उसकी बुआ का पुत्र मुकेश कुमार द्वारा भगा ले जाने का मामला हुआ था. मनखुश अपनी पत्नी की खोज कर रहा था. उसकी पत्नी राधा देवी के नहीं मिलने पर आक्रोश में आकर बुधवार को मनखुश अपनी बुआ पूनम देवी के घर पहुंच गया व खींचकर अपने घर ले आया. जहां उसकी मांग में सिंदूर लगाकर अपना बदला चुकाया. घटना के दौरान आसपास के लोग मूकदर्शक बने रहे व वीडियो बनाते रहे. वहीं घटना के बाद बुधवार शाम को स्थानीय लोगों की मदद से पूनम देवी ने मांग में लगे सिंदूर को धोकर उसके अपने घर भिजवाया गया. अभी तक स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से भी नहीं की गयी है. जिससे किसी महिला के साथ हुए इस तरह के बरताव में रोक लग सके. साथ ही आगे भी सामाजिक स्तर से किसी महिला पर अत्याचार पर रोक लगाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola