Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में एक्स-रे शुरू

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में लगी एक्स-रे मशीन लगभग तीन साल से खराब थी. जिसको अब दुरुस्त कर दिया गया है. मशीन खराब होने के कारण मरीजों

विज्ञापन

Jamshedpur News :

एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में लगी एक्स-रे मशीन लगभग तीन साल से खराब थी. जिसको अब दुरुस्त कर दिया गया है. मशीन खराब होने के कारण मरीजों को एक्स-रे कराने के लिए प्रशासनिक भवन में लगी एक्स-रे रूम में जाना पड़ता था. ऐसे में उन मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती थी, जिनके साथ कोई नहीं रहता था. वहीं प्रशासनिक भवन में लगे एक्स-रे मशीन में ओपीडी में इलाज कराने आने वाले मरीजों का भी एक्स-रे किया जाता है, जिसके कारण वहां काफी भीड़ रहती है. इससे गंभीर मरीजों को इंतजार करना पड़ जाता था. अब इमरजेंसी में लगी एक्स-रे मशीन के शुरू होने से गंभीर मरीजों को राहत मिलेगी.

अस्पताल में प्रतिदिन 150 से ज्यादा मरीजों का होता है एक्स-रे

अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि एमजीएम अस्पताल में प्रतिदिन 150 से ज्यादा मरीजों का एक्स-रे होता है. अब इमरजेंसी में एक्स-रे मशीन शुरू होने से मरीजों को राहत मिलेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola