झमाझम बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे,धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तार

Updated:
विज्ञापन

खेतों में धान के रुपए के लिए तैयारी करते हुए | Prabhat Khabar Network

हरनाटांड़ में हुई झमाझम बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। खेतों में पानी भरने से धान की रोपनी का काम तेज हो गया है और डीजल खर्च की चिंता भी खत्म हो गई है।

विज्ञापन

हरनाटांड़.कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच बुधवार देर रात व गुरुवार की सुबह देर रात हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया. बारिश के बाद गुरुवार को मौसम सुहाना रहा.आसमान में कभी धूप तो कभी बादलों की आवाजाही बनी रही,जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली.बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिला.लंबे समय से पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण किसान पंपसेट के सहारे खेतों में पानी पहुंचाकर धान की रोपनी की तैयारी कर रहे थे. रातभर हुई अच्छी बारिश से निचले और मध्यम खेतों में पर्याप्त पानी भर गया, जिससे गुरुवार सुबह से ही किसानों ने धान रोपनी का कार्य तेज कर दिया.किसानों ने बताया कि अब तक सिंचाई के लिए डीजल पंप पर निर्भर रहना पड़ रहा था, जिससे खेती की लागत बढ़ रही थी. लेकिन बारिश ने खेतों में नमी और पानी दोनों उपलब्ध करा दिया है.इससे न केवल रोपनी का काम आसान हुआ,बल्कि डीजल पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा.

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola