बाढ़ से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, गोनौली आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
बाढ़ से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, गोनौली आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण

पीएससी प्रभारी उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते। | Prabhat Khabar Network

बाढ़ की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गोनौली आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया। दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई।

विज्ञापन

हरनाटांड़. संभावित बाढ़ को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में हरनाटांड़ पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केबीएन सिंह ने गुरुवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, गोनौली का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया.निरीक्षण के दौरान केंद्र पर चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर उपस्थित मिले.

डॉ. सिंह ने दवा भंडारण, दवाओं की उपलब्धता, रखरखाव, साफ-सफाई तथा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की.उन्होंने निर्देश दिया कि आवश्यक जीवनरक्षक एवं सामान्य उपयोग की दवाओं का पर्याप्त स्टॉक हर हाल में उपलब्ध रहे, ताकि किसी भी परिस्थिति में मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े. संभावित बाढ़ के मद्देनजर उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलजनित एवं संक्रामक बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है.

ऐसे में आवश्यक दवाओं, ओआरएस, प्राथमिक उपचार सामग्री और अन्य चिकित्सा संसाधनों की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.साथ ही आपदा की स्थिति में त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तैयारी रखने को कहा. निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली पर संतोष जताते हुए उन्होंने सभी कर्मियों को नियमित उपस्थिति, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने का निर्देश दिया.


विज्ञापन
Jay Prakash Verma

लेखक के बारे में

By Jay Prakash Verma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola