राजमहल के मानसिंहा गांव के दियारा में खेत में लगी आग, नौ बीघे में लगी गेहूं की फसल राख
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
राजमहल. थाना क्षेत्र अंतर्गत मानसिंहा गांव के दियारा में शुक्रवार को अचानक आग लगने से नौ बीघा में लगी गेहूं की फसल जल गयी. जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, राजमहल. थाना क्षेत्र अंतर्गत मानसिंहा गांव के दियारा में शुक्रवार को अचानक आग लगने से नौ बीघा में लगी गेहूं की फसल जल गयी. जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार गुलाम शेख,जुलाब शेख, खिदिर शेख, गनी शेख की खेत में पक कर तैयार हुए गेहूं में आग लग गयी. इसमें लगभग नौ बीघा गेहूं जलकर राख हो गया. अगल-बगल और भी गेहूं लगा था. आग देखने बाद दियारा में उपस्थित सभी किसान आग बुझाने में लग गये. किसानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. जिससे बगल के खेत में लगा 50 बीघा गेहूं बच गया. आग कैसे लगा किसी को पता नहीं चला. मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन