देशी कट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

किशनगंज. शहर के खगड़ा स्थित नवाब रोड से सदर थाना की पुलिस ने देशी कट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपितों में खीरदोह निवासी शोएब
किशनगंज. शहर के खगड़ा स्थित नवाब रोड से सदर थाना की पुलिस ने देशी कट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपितों में खीरदोह निवासी शोएब अख्तर व सोहेल अख्तर शामिल है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके अनुसार सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी की. पुलिस टीम खगड़ा स्थित एक मोबाइल की दुकान में पहुंची. वहां दो युवक पहले से मौजूद थे. पुलिस के द्वारा दुकान में बैठे युवकों की तालाशी ली गई तो एक पुराना देशी कट्टा बरामद हुआ. इसके बाद दोनों युवकों से पूछताछ की गई. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. पुलिस गिरफ्पतार युवकों से पूछताछ कर रही है. सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. अनुसंधान में मामला स्प्ष्ट हो जाएगा. टीम में अवर निरीक्षक स्वाति पटेल व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










