ePaper

चलती बाइक पर बना रहा था रील्स, ट्रक से टकराया और हो गयी मौत

Updated at : 10 Jun 2024 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
चलती बाइक पर बना रहा था रील्स, ट्रक से टकराया और हो गयी मौत

<P>प्रतिनिधि (कांके). पिठोरिया थाना क्षेत्र के कांके-पिठोरिया मार्ग पर राड़हा पुल के समीप यू ट्यूब के लिए रील्स बना रहे युवक की बाइक ट्रक से टकरा गयी. इस हादसे में

विज्ञापन

प्रतिनिधि (कांके). पिठोरिया थाना क्षेत्र के कांके-पिठोरिया मार्ग पर राड़हा पुल के समीप यू ट्यूब के लिए रील्स बना रहे युवक की बाइक ट्रक से टकरा गयी. इस हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृत युवक निखिल उरांव (19) कांके थाना क्षेत्र के मुरुम गांव का रहनेवाला था. घटना सुबह करीब आठ बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त निखिल 100 किमी प्रति घंटे से अधिक रफ्तार में बाइक चलाते हुए रील्स बना रहा था. इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दूसरी ओर से आ रहे एक टर्बो ट्रक से जा टकरायी. हालांकि ट्रक चालक ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया और ट्रक को सड़क से नीचे उतार दिया, लेकिन बाइक स्किट करते हुए ट्रक से जा टकरायी और मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

सड़क पर बाइकर्स गैंग का आतंक:

ज्ञात हो कि रांची-पतरातू मार्ग पर बाइकर्स गैंग आये दिन स्टंट करते दिख जाते हैं. इसके अलावा उनके बीच प्रतियोगिता होती रहती है. कई बार इनकी चपेट में राहगीर आ जाते हैं.

सड़क पर कर रहा था स्टंट, बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल : (अनगड़ा).

गेतलसूद डैम मार्ग पर रविवार की शाम सड़क हादसे में रांची स्थित हरमू निवासी बाइक सवार मनी जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को इसके साथी उठाकर अस्पताल ले गये. बताया जाता है कि एक दर्जन से अधिक बाइक सवार गेतलसूद की और जा रहे थे और सभी स्टंट कर रहे थे. इसी बीच एक ठोकर की चपेट में आने से बाइक (जेएच-01बीआर-8739) पर सवार मनी जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola