ePaper

Bhagalpur news जनहित से जुड़े मुद्दों को विधायक ने विस में उठाया

Updated at : 09 Feb 2026 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news जनहित से जुड़े मुद्दों को विधायक ने विस में उठाया

<P>बिहार विधानसभा सत्र में कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश ने क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण और जनहित से संबंधित मुद्दों को सदन में उठाया. शून्यकाल में भागलपुर जिले के रसूलपुर थाना

विज्ञापन

बिहार विधानसभा सत्र में कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश ने क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण और जनहित से संबंधित मुद्दों को सदन में उठाया. शून्यकाल में भागलपुर जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र से दो नाबालिग छात्राओं के लापता होने का मुद्दा उठाया और कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अभी तक उनकी बरामदगी नहीं हुई है, जो बहुत चिंताजनक है. उन्होंने सरकार से विशेष जांच दल गठित कर छात्राओं की शीघ्र और सुरक्षित बरामदगी की मांग की. ध्यानाकर्षण के माध्यम से भागलपुर जिले में तेजी से बढ़ रहे कैंसर रोग की भयावह स्थिति पर सदन का ध्यान आकर्षित कराया.

कहलगांव में समर्पित कैंसर अस्पताल स्थापित करने की मांग की. तारांकित प्रश्न के माध्यम से कहलगांव बटेश्वर स्थान और उत्तरवाहिनी गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ व विदेशी पर्यटकों की आमद को देख सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थायी ””””पर्यटन पुलिस चौकी”””” स्थापित करने की मांग की. उन्होंने निवेदन के माध्यम से एनएच-80 स्थित कहलगांव में जल संसाधन विभाग के जर्जर सेवा पथ के पुनर्निर्माण की मांग की, जो आम जनता, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है. थाना भवन निर्माण से संबंधित प्रश्न से सन्हौला थाना के पुराने जर्जर भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त नये थाना भवन से बदलने की मांग की, ताकि पुलिस व्यवस्था को मजबूत किया जा सके. कहलगांव क्षेत्र की जनता की सुरक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को गाली व धमकी देने वाले पर प्राथमिकी

जगदीशपुर सोशल मीडिया पर बिहार के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को गाली देने व धमकी देकर वीडियो वायरल करने के एक मामले में जगदीशपुर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को गाली व धमकी देने वाला 45 सेकेंड का एक वीडियो जब जगदीशपुर पुलिस को व्हाट्सएप पर मिला, तो जगदीशपुर पुलिस उक्त व्यक्ति की पहचान में जुट गयी. गाली व धमकी देने वाले युवक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोहदीपुर के अवधेश कुमार यादव के रूप में हुई. पहचान होने पर उसके खिलाफ जगदीशपुर थाने में सुसंगत धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज की . थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि यह वीडियो सालभर पुराना है, लेकिन जब उन्हें वीडियो मिला, तो उक्त व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. आरोपित युवक ने व्हाट्सएप के माध्यम से माफीनामा भी प्रेषित किया.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola