बेटी की शादी के लिए रखे नकद व गहने की चोरी

Updated:
विज्ञापन

: बंद घर में चाेरी की घटना को दिया अंजाम कुंदा. थाना क्षेत्र के भूरहा गांव निवासी रंजू देवी (पति राजू भारती) के घर सोमवार की रात चोरी हो गयी.

विज्ञापन

: बंद घर में चाेरी की घटना को दिया अंजाम कुंदा. थाना क्षेत्र के भूरहा गांव निवासी रंजू देवी (पति राजू भारती) के घर सोमवार की रात चोरी हो गयी. घर से 45 हजार नकद व एक लाख से अधिक के गहने की चोरी हुई है. रुपये व गहने बेटी की शादी के लिए थे. घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई, जब मंगलवार को पुराने घर से नये घर चावल लेने पहुंचे, तो देखा कि घर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. जब घर के अंदर प्रवेश किया, तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. गोदरेज का ताला टूटा हुआ पाया, जिसमें रखा नकद, चांदी का पायल, बिछिया, सोना के चेन, नथिया, मंगटीका, अंगूठी समेत अन्य सामान गायब थे. चोरी की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस दल बल के साथ पहुंची और मामले की जानकारी ली. रंजू देवी ने बताया कि बेटी की शादी के लिए गहने रखे गये थे. अब बेटी की शादी कैसे हाेगी, इसकी चिंता सता रही है. सूचना मिलने पर मुखिया अनिता देवी व विनोद साव समेत कई लोग पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola