बाजारों में जलाया जा रहा कचरा, स्वास्थ्य के साथ जान-माल का हो सकता है नुकसान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Apr 2024 11:23 PM

विज्ञापन

<P><H2>संवाददाता, छपरा. </H2>इस समय दिन में तेज हवा चल रही है. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अगलगी की घटनाएं बढ़ गयी हैं. वहीं शहर के कई रिहायशी बाजारों तथा

विज्ञापन

संवाददाता, छपरा.

इस समय दिन में तेज हवा चल रही है. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अगलगी की घटनाएं बढ़ गयी हैं. वहीं शहर के कई रिहायशी बाजारों तथा मुहल्ले में बीच सड़क पर कचरे में आग लगा दी जा रही है. जिससे अगलगी का खतरा और अधिक बढ़ गया है. खास कर शहर के वैसे ही इलाके जहां की गलियां काफी संकरी हैं और उन इलाकों में आग फैलने की संभावना अधिक बनी हुई है. सुबह, दोपहर व शाम के समय कई दुकानदार बीच सड़क पर इकट्ठा कचरे में आग लगा देते हैं. वहीं सुबह के समय शहर के सरकारी बाजार, मौना, सलेमपुर, गुदरी आदि इलाकों में गली मुहल्ला में इकट्ठा कचरे में भी आग लगा दी जा रही है. तेज हवा के झोंके के साथ आग की चिंगारी इधर-उधर फैल रही है. जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. कैसे कई मुहल्ले हैं जहां की गलियों में अग्निशमन वाहन भी नहीं पहुंच सकता. ऐसी स्थिति मेरी इन गलियों में भीषण अगलगी की घटना यदि होती है तो आग पर काबू पाने की भी चुनौती रहेगी. हालांकि अग्निशमन विभाग द्वारा लगातार गाइडलाइन जारी किया जा रहा है. वहीं जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. नगर निगम ने भी बाजारों में कचरा ना जलाने की अपील की है.

कचरा में आग लगाते पकड़े गये तो होगी कार्रवाई- आयुक्त

नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति कचरा में आग लगाते हुए पकड़ा गया तो उसपर कार्रवाई भी होगी. दो हजार रुपये जुर्माने का भी प्रावधान रखा गया है. शहर से सटे कई ऐसे इलाके हैं. जहां पर भारी मात्रा में कचरा डंप होता है. उन इलाकों में भी कचरे में आग लगा दी जा रही है. जिससे खेत खलिहानों में आग फैलने का डर बना रहता है.

बाजारों व रिहायशी मुहल्लों में नियमित रूप से हो रहा है कचरा का उठाव हो- मेयर

मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कहा है कि सभी बाजारों व रिहायशी मुहल्लों में नियमित रूप से कचरा का उठाव हो रहा है. लोग कचरा ना जलायें. खासकर इस समय अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है. यदि कहीं कचरा अधिक मात्रा में डंप है तो लोग तुरंत नगर निगम को इसकी सूचना दें. एक से दो घंटे के भीतर ही गाड़ी भेज कर कचरा उठवा लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola