Ara News : नदी में डूबे युवक का शव बरामद, मातम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Nov 2024 10:34 PM
आरा. गड़हनी थाना क्षेत्र के रत्नाढ़ गांव स्थित बनास नदी में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ है. उसका शव गांव में स्थित बनास नदी से शनिवार को
आरा. गड़हनी थाना क्षेत्र के रत्नाढ़ गांव स्थित बनास नदी में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ है. उसका शव गांव में स्थित बनास नदी से शनिवार को बरामद किया गया है. शव मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के रत्नाढ़ गांव निवासी भुवनेश्वर मुसहर का 40 वर्षीय पुत्र आलू मुसहर है. वह पेशे से मजदूर था. इधर, मृतक के छोटा भाई मदन मुसहर ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर वह करीब तीन बजे गांव में ही स्थित बनास नदी के किनारे गया था, जहां मछली मारने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर कर डूब गया था. इसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे. इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से शुक्रवार की शाम उसकी काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उसका शव नहीं मिल पाया था. शनिवार की सुबह स्थानीय थाना द्वारा एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. एसडीआरएफ की टीम के अथक प्रयास के बाद शनिवार की दोपहर उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर था. उसके परिवार में पत्नी प्रभावती देवी व दो पुत्री कविता कुमारी, मुन्नी कुमारी एवं एक पुत्र रंजीत कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी प्रभावती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










