अज्ञात वाहन के धक्के से घायल राहगीर की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका नगर दुमका-मसलिया मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक जयंत कुमार मोदी(40)

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका नगर दुमका-मसलिया मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक जयंत कुमार मोदी(40) शहर के दुधानी मोहल्ले का रहनेवाला था. मृतक की पत्नी ने बताया कि वह काम के सिलसिले में बुधवार की सुबह करीब आठ बजे घर से निकला था. शाम करीब चार बजे उससे फोन पर बात हुई. वह बोला कुछ देर में घर आ रहा हूं. देर शाम तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू कर दी. देर रात तक वह घर नहीं लौटा. सुबह करीब पांच बजे कुछ परिचित लोग घर पहुंचे. बेहोशी की हालत में पड़े रहने की सूचना दी. स्थानीय लोगों की सहायता से उसे बेहोशी की हालत में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. आशंका जतायी कि घर लौटने के दौरान वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. अंदरुनी चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गयी. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. वह दो बच्चों का पिता था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola