आरोपी की निशानदेही पर निशा की हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
Updated at : 17 May 2024 1:00 AM (IST)
विज्ञापन

<P><H2>बरवाअड्डा.</H2> बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पलैयडीह गांव में निशा कुमारी की हत्या के मामले में गुरुवार को एसएनएमएमसीएच में इलाजरत आरोपी विशाल रजवार को रिलीज कर दिया गया. इसके बाद
विज्ञापन
बरवाअड्डा.
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पलैयडीह गांव में निशा कुमारी की हत्या के मामले में गुरुवार को एसएनएमएमसीएच में इलाजरत आरोपी विशाल रजवार को रिलीज कर दिया गया. इसके बाद बरवाअड्डा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. फिर इंस्पेक्टर सरस्वती मुर्मू व थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि आरोपी विशाल को लेकर घटनास्थल पहुंचे. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार (चाकू) व ब्लेड बरामद किया. निशा की हत्या के बाद विशाल ने घटनास्थल के सामने स्थित एक चहारदीवारी में घास के नीचे चाकू को छुपा दिया था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विशाल ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है.विशाल चाकू लेकर व निशा ब्लेड लेकर पहुंची थी घटनास्थल :
विशाल ने पुलिस को बताया कि गत कई वर्षों से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. निशा मुझसे से शादी करने का दबाव बना रही थी. लगातार दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी हो रही थी. दोनों एक, दूसरे से मिलने खेत के समीप झाड़ियों में पहुंचे थे. विशाल चाकू लेकर पहुंचा था. बातचीत के क्रम में दोनों में विवाद हो गया. इसके बाद विशाल ने चाकू से गला रेतकर निशा की हत्या कर दी. फिर उसने ब्लेड से अपना गला व नस काट लिया. डीएसपी शंकर कामती आरोपी विशाल से बरवाअड्डा थाना में घटना के संबंध पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को मामले का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




