पैर फिसलने से सोन सोता नदी में डूबा युवक, हुई मौत

Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 26 Sep 2025 12:06 AM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शेरपुर राधा ईंट-भट्ठा के पास शौच के दौरान फिसल कर सोन सोता नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मनेर

थाना क्षेत्र के शेरपुर राधा ईंट-भट्ठा के पास शौच के दौरान फिसल कर सोन सोता नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. युवक की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मच गया.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. बताया जाता है कि शेरपुर गांव निवासी रामाशीष चौधरी का 27 वर्षीय पुत्र कृष्ण चौधरी गांव गांव स्थित राधा ईंट भट्ठा के पास शौच के लिए गया था. इस बीच वो सोन सोता नदी के पास गड्ढे में फिसलकर डूब गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गयी.

स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह मृतक के शव की तलाश की गयी. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola